Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर के पुरु दुबे ने क्रैक किया UPSC परीक्षा:तीसरे प्रयास में 86वीं रैंक हासिल की, पिता हैं प्रधानाचार्य

    3 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर जिले के महरुआ बाजार निवासी पुरु दुबे ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 86वीं रैंक हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। पुरु दुबे के पिता संजय दुबे सिद्धार्थनगर जिले के बांसी स्थित रत्नसेन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं। जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। पुरु ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास के बल पर यह मुकाम हासिल किया। खास बात यह है कि उन्हें तीसरे प्रयास में सफलता मिली। इससे पहले वे दो बार यूपीएससी परीक्षा में इंटरव्यू तक पहुंचे थे, लेकिन अंतिम चयन सूची में स्थान नहीं बना सके थे। लगातार प्रयास और दृढ़ संकल्प के चलते इस बार उन्होंने सफलता हासिल की। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और सहयोग को दिया है। फिलहाल पुरु दुबे दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे थे। पुरु दुबे ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई नगर के सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज से पूरी की, जहां वे दोनों कक्षाओं में विद्यालय के टॉपर रहे। इसके बाद उन्होंने आईआईटी बीएचयू से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और अपने बैच में टॉपर रहे। छात्र जीवन से ही वे पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहे और लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा साबित की। यूपीएससी 2025 में 86वीं रैंक प्राप्त कर आईएएस बनने की उनकी सफलता उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। पुरु दुबे ने शुरू से ही सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था और उसी पर केंद्रित होकर तैयारी की। उन्होंने यूपीएससी के अलावा किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा में भाग नहीं लिया। परिवार में शिक्षा का माहौल होने के कारण उनकी बहनें भी उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। उनकी बड़ी बहन साक्षी दुबे सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही हैं, जबकि दूसरी बहन स्मृति दुबे दिल्ली में रहकर स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को नई प्रेरणा मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धर्मांतरण गैंग से जुड़े थे संदिग्ध आतंकी के तार:रांची सेंट्रल जेल से बी वारंट पर अयान जावेद को आगरा लाया गया
    Next Article
    मिर्जापुर में पल्लवी पटेल का धरना प्रदर्शन:श्याम बहादुर पटेल पर दर्ज मुकदमों की जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment