Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धर्मांतरण गैंग से जुड़े थे संदिग्ध आतंकी के तार:रांची सेंट्रल जेल से बी वारंट पर अयान जावेद को आगरा लाया गया

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में सगी बहनों के धर्मांतरण मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। धर्मांतरण गैंग के आरोपियों के तार दहशतगर्दों से भी जुड़े थे। आगरा पुलिस झारखंड के रांची सेंट्रल जेल में बंद अयान जावेद को बी वारंट पर आगरा लेकर आई है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है, उससे कई सनसनीखेज जानकारियां मिली हैं। वर्ष 2025 में झारखंड एटीएस ने अयान और उसकी पत्नी सहित 4 लोगों को धनबाद से गिरफ्तार किया था। वह प्रतिबंधित संगठन एचयूटी (हिज्ब उल तहरीर) व एक्सआईएस (अलकायदा इन इंडियन सबकान्टिनेंट) से जुड़ा हुआ था। सोशल मीडिया पर देश विरोधी क्रिया कलापों में लिप्त था। पुलिस कमिश्नर बोले- जांच में अयान का नाम सामने आया पुलिसक कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया-सदर की सगी बहनों के साथ आधा दर्जन युवतियों को धर्मांतरण गैंग के चंगुल से मुक्त कराया गया था। 6 राज्यों में एक साथ दबिश दी गई थी। मुख्य आरोपित अब्दुल रहमान सहित 13 लोगों को जेल भेजा गया था। विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि देहरादून की एक युवती अयान जावेद के संपर्क में थी। अयान जावेद से उसकी करीब 200 बार बातचीत हुई थी। अयान जावेद के बारे में जानकारी की गई तो वह संदिग्ध आतंकी निकला। कड़ी मशक्कत के बाद उसका बी वारंट जारी कराया गया। पुलिस शुक्रवार को उसे आगरा लेकर आई। उसको कोर्ट में पेश किया गया। एक दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर हुई है। शनिवार को भी उसे कोर्ट में तलब किया गया है। कोलकाता से मुक्त कराई थीं सगी बहनें सदर निवासी सगी बहनें अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई थीं। दोनों धर्मांतरण गैंग के चंगुल में थीं। पिछले साल पुलिस ने दोनों को कोलकाता से मुक्त कराया था। दोनों बुर्का पहने एक मुस्लिम बस्ती में मिली थीं। पुलिस के मुताबिक आगरा ही नहीं दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, बरेली, अलीगढ़ सहित कई जगह की युवतियों का धर्मांतरण कराया गया है। पढ़ाई छोड़ पकड़ी दहशत की राह बताया जा रहा है, शुरुआती पूछताछ में अयान जावेद ने बताया कि कोविड के बाद उसकी जिंदगी में बदलाव आया। पहले वह सिर्फ बीसीए का छात्र था। पढ़ाई छोड़ दी। कोविड के दौरान तारीफ जमील, इसरार अहमद (दोनों पाकिस्तानी) व जाकिर नाइक को पढ़ना शुरू किया। वह इन दोनों के ऑनलाइन भाषण सुनता था। इस तरह से जुड़ते गए तार तब उसे लगा कि उसे इस्लाम के लिए कुछ करना चाहिए। वह प्रतिबंधित संगठनों से जुड़ गया। ऑनलाइन उनके लिए लोगों को जोड़ने का काम करने लगा। इस दौरान उसकी ऑनलाइन मुलाकात आगरा निवासी रहमान कुरैशी से हुई। रहमान के जरिए उसकी पहचान दिल्ली निवासी अब्दुल रहमान और कोलकाता में रहने वाली आयशा से हुई। उस दौरान उसने जाना कि धर्मांतरण भी एक तरह का जेहाद है। वह प्रेरित हुआ और व्हाट्सएप ग्रुप पर उन युवाओं को जोड़ने लगे जो मजहब के लिए कुछ करने का जज्बा रखते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पटाखे जैसी आवाज करने वाली बुलेट बाइकें सीज:झांसी में मोडिफाइड साइलेंसर और कार में काली फिल्म लगाने वालों का 92 हजार का चालान
    Next Article
    अम्बेडकरनगर के पुरु दुबे ने क्रैक किया UPSC परीक्षा:तीसरे प्रयास में 86वीं रैंक हासिल की, पिता हैं प्रधानाचार्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment