Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में 362 सिपहियों की ट्रेनिंग पूरी:डीआईजी विजय ढुल ने कहा- पुलिस सेवा एक नौकरी नहीं, महत्वपूर्ण दायित्व है

    1 hour ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर रिजर्व पुलिस लाइन में सिपाहियों की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रयागराज कमिशनरेट के डीआईजी विजय ढुल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कुल 362 रिक्रूट आरक्षियों ने सफलतापूर्वक अपना प्रशिक्षण पूरा किया। जिले में कुल 332 पुरुष और 81 महिला रिक्रूट आरक्षियों ने प्रारंभिक प्रशिक्षण के लिए रिपोर्ट किया था। एक माह के प्रारंभिक प्रशिक्षण के उपरांत, 81 महिला आरक्षियों को आधारभूत प्रशिक्षण के लिए पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, गोरखपुर भेजा गया। 21 जुलाई 2025 से कुल 380 रिक्रूट आरक्षियों ने रिजर्व पुलिस लाइन, अम्बेडकरनगर में नौ महीने का आधारभूत प्रशिक्षण शुरू किया। इनमें 48 रिक्रूट आरक्षी बाराबंकी जेटीसी से और 332 रिक्रूट आरक्षी अम्बेडकरनगर जेटीसी से शामिल थे। प्रशिक्षण अवधि के दौरान, 15 रिक्रूट आरक्षियों ने अन्य विभागों में चयन के कारण त्यागपत्र दे दिया, जबकि 3 आरक्षी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। इस प्रकार, कुल 362 रिक्रूट आरक्षियों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया। दीक्षांत परेड के बाद, जनपद को 324 पुरुष और 79 महिला आरक्षी मिलेंगे। ये सभी जल्द ही फील्ड पुलिसिंग में अपनी सेवाएं देना शुरू करेंगे। कार्यक्रम के दौरान, रिक्रूट आरक्षियों ने उत्कृष्ट परेड प्रदर्शन किया, जिसकी उपस्थित सभी अधिकारियों और अतिथियों ने सराहना की। मुख्य अतिथि डीआईजी विजय ढुल ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा, शांति और न्याय सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने सभी नवदीक्षित आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। एसपी ने कहा, पुलिस सेवा समाज की सुरक्षा, न्याय और शांति बनाए रखने का एक पवित्र दायित्व है। उन्होंने आरक्षियों से कहा कि उनकी वर्दी केवल एक कपड़ा नहीं, बल्कि विश्वास, साहस और सेवा का प्रतीक है। उन्होंने नवदीक्षित आरक्षियों को सत्य, निष्ठा और निष्पक्षता के मार्ग पर चलने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में बदला मौसम, आंधी के साथ झमाझम बारिश:55 जिलों में लू चल रही, घर से बाहर न निकलने की सलाह; पारा 47.4°C
    Next Article
    सेंट्रल मार्केट का समाधान निकाले सरकार:मेरठ में नायब शहरकाजी से मिले अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment