Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर मार्केट में आग लगने से दुकानदार की मौत:कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर कस्बे की दीना मार्केट में तीन सगे भाइयों की दुकानों में आग लगने से एक दुकानदार की जलकर मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच लोग झुलस गए। हादसे के बाद रविवार दोपहर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सरकार की ओर से हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। रविवार दोपहर एमएसएमई, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने मृतक के बेटे हरिओम उर्फ पनक से मिलकर ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की। पीड़ित के बेटे हरिओम उर्फ पनक ने बताया कि आग में उनकी दुकान के साथ-साथ घर का सारा सामान भी जलकर खाक हो गया है, जिससे परिवार पूरी तरह टूट गया है। उन्होंने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की, ताकि परिवार फिर से अपने जीवन को पटरी पर ला सके। कैबिनेट मंत्री ने दिया मदद का आश्वासन कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और सरकार इस मुश्किल समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह और तहसीलदार अंकिता पाठक को नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवार को जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जानिए क्या है पूरा मामला? घाटमपुर कस्बे की दीना मार्केट में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने तीन सगे भाइयों की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि दुकानों में रखा सामान धू-धू कर जलने लगा। आग की चपेट में आने से दुकानदार रामकिशन गुप्ता की जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे सीएफओ समेत फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। हादसे में परिवार के पांच सदस्य भी झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए घाटमपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही के औराई ब्लॉक में कांग्रेसियों ने बैठक की:जिलाध्यक्ष ने कहा- युवा और महिलाओं के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है कांग्रेस
    Next Article
    कानपुर में पीएसी रिक्रूट आरक्षियों ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ:37वीं वाहिनी में दीक्षांत परेड संपन्न, आईजी अभियोजन गीता सिंह मुख्य अतिथि रहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment