Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में पीएसी रिक्रूट आरक्षियों ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ:37वीं वाहिनी में दीक्षांत परेड संपन्न, आईजी अभियोजन गीता सिंह मुख्य अतिथि रहीं

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के श्यामनगर स्थित 37वीं वाहिनी पीएसी के परेड ग्राउंड में रविवार को रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक अभियोजन गीता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, साथ में सेनानायक बी.बी. चौरसिया भी मौजूद थे। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ परेड कमांडर द्वारा एलाइनमेंट की कार्यवाही पूर्ण कराने के साथ हुआ। इसके उपरांत मुख्य अतिथि और सेनानायक का औपचारिक स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि गीता सिंह ने निरीक्षण वाहन से परेड का बारीकी से अवलोकन किया और आरक्षियों के अनुशासन, सजगता तथा प्रशिक्षण स्तर की प्रशंसा की। समारोह में रिक्रूट आरक्षियों ने उत्कृष्ट मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। उन्होंने 'तेज चल' और 'जनरल सैल्यूट' के माध्यम से अपने कठोर प्रशिक्षण और उच्च दक्षता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों के संदेश पढ़े गए, जिनमें आरक्षियों को पुलिस बल की गौरवशाली परंपराओं, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण का आह्वान किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष संदेश भी सुनाया गया, जिसने प्रशिक्षुओं में ऊर्जा और जिम्मेदारी का भाव जगाया। समारोह का मुख्य आकर्षण शपथ ग्रहण समारोह रहा, जहाँ सभी रिक्रूट आरक्षियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों और योगदान देने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में सेनानायक बी.बी. चौरसिया ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि के आशीर्वचन और धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ। इस अवसर पर उपसेनानायक तनु उपाध्याय (एडीएसपी), शिविरपाल चंद्रेश्वर, आरटीसी प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, सीसी ब्रज किशोर साहू, सूबेदार रवेंद्र सिंह चौधरी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, प्रशिक्षक और आरक्षियों के परिजन उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर मार्केट में आग लगने से दुकानदार की मौत:कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
    Next Article
    शाहजहांपुर में भीषण हादसा, महिला की मौत:बेटे ने शीशा तोड़कर पिता को बचाया; कार 3 बार पलटते हुए गड्ढे में गिरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment