Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में SI अभ्यर्थी की मौत, एक घायल:एक बाइक में पेट्रोल भरवाने निकला था, दूसरा बहन को परीक्षा दिलाने, आरोप- डायल 112 वाहन ने कुचला

    8 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया ओझानगर के पास शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक एसआई अभ्यर्थी था, जो परीक्षा से पहले देर रात बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए निकला था। वहीं दूसरा अपनी बहन को परीक्षा दिलाने ले जा रहा था। हादसे में महिला एसआई अभ्यर्थी भी घायल हुई है। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार दोनों युवक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक युवक की बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों का आरोप है कि दोनों को यूपी पुलिस की डायल-112 की गाड़ी ने टक्कर मारी थी। मृतकों की पहचान राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के भदया निवासी नितिन कनौजिया (पुत्र वीरेंद्र) और अराजी देवारा निवासी मुकुल प्रजापति (पुत्र श्रीराम) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मुकुल प्रजापति अपनी बहन को दरोगा भर्ती परीक्षा दिलवाने जा रहे थे, जबकि नितिन कनौजिया का भी दरोगा भर्ती का पेपर था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा, पथराव घटना को लेकर गुस्साए परिजनों ने रोड जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि यह सड़क हादसा डायल 112 वाहन से हुआ था और पुलिस ने जल्दबाजी में शवों को थाने से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अक्षय पटेल ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि डायल 112 से दुर्घटना के आरोपों की जांच कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में नकली बीज पर लगेगी रोक:कृषि विभाग ने विक्रेताओं को 'साथी ऐप' पर किया प्रशिक्षित
    Next Article
    हाथरस में रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत:उपभोक्ता परेशान, एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, प्रशासन का दावा पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment