Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत:उपभोक्ता परेशान, एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, प्रशासन का दावा पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध

    6 hours ago

    1

    0

    हाथरस में रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत बनी हुई है। खाड़ी देशों में युद्ध के कारण आपूर्ति प्रभावित होने से उपभोक्ता परेशान हैं। शनिवार सुबह गैस एजेंसियों के दफ्तरों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके चलते हंगामा भी हुआ। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की बुकिंग नहीं हो रही है, जिससे वे सुबह से इंतजार कर रहे हैं। उपभोक्ता प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है और वे पिछले तीन दिनों से एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन ऑफलाइन बुकिंग भी नहीं की जा रही। एक अन्य उपभोक्ता पवन ने शिकायत की कि उन्हें लंबे समय से गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है और उनके नाम पर डिलीवरी किसी और को भेजी जा रही है। एजेंसी पर उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। प्रशासन ने निगरानी को मॉनिटरिंग टीम गठित की... इस बीच, जिलाधिकारी अतुल वत्स ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि स्थिति की निगरानी के लिए एक मॉनिटरिंग टीम का गठन किया गया है। इस टीम में जनपद के समस्त एजेंसी संचालक, गैस कंपनियों के सेल्स ऑफिसर और पूर्ति निरीक्षक शामिल हैं। गैस की कालाबाजारी या अन्य किसी समस्या की जानकारी के लिए सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 05722-227042 जारी किया गया है। गैस एजेंसी संचालकों को अपने स्टॉक की जानकारी सूचना पट पर अपडेट रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने गलत एवं भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने की अपील भी की है। उन्होंने बताया कि बुकिंग ऑनलाइन, मोबाइल ओटीपी और ऐप के माध्यम से की जा रही है। नगर क्षेत्र में 25 दिनों और ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिनों में बुकिंग की जा सकेगी। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि बिना बुकिंग सिलेंडर देने, जमाखोरी करने, भ्रामक अफवाह फैलाने, कालाबाजारी और अवैध भंडारण करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर में SI अभ्यर्थी की मौत, एक घायल:एक बाइक में पेट्रोल भरवाने निकला था, दूसरा बहन को परीक्षा दिलाने, आरोप- डायल 112 वाहन ने कुचला
    Next Article
    एक्शन मोड में अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल:रमजान से पहले सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, मौके पर सुनीं जन-समस्याएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment