Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर पुलिस पर हिरासत में पिटाई का आरोप:पीड़ित ने एसपी से की शिकायत, जांच कर कार्रवाई करने की मांग

    3 hours ago

    2

    0

    अम्बेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। देवरिया बुजुर्ग निवासी अंकित तिवारी ने थाना पुलिस पर हिरासत में लेकर अमानवीय व्यवहार और बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस पूरे प्रकरण को लेकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। अंकित तिवारी के अनुसार, सोमवार को एक स्थानीय विवाद के संबंध में पुलिस उन्हें थाने ले गई। वहां उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया और पूरी रात बेल्ट से पीटा गया। युवक का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया। उन्हें रातभर जागने पर मजबूर किया गया और लगातार डराया-धमकाया जाता रहा। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 6 बजे पुलिस ने उनका धारा 151 के तहत चालान किया। इसके बाद जब उन्हें चिकित्सकीय परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा था, तो पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर सख्त हिदायत दी। उन्हें चेतावनी दी गई कि यदि उन्होंने इस घटना के बारे में कहीं शिकायत की, तो उन्हें और गंभीर धाराओं में फंसा दिया जाएगा। इस घटना से आहत अंकित तिवारी ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अंकित ने कहा कि यदि कानून के रक्षक ही ऐसा व्यवहार करेंगे, तो आम जनता का व्यवस्था पर से भरोसा उठ जाएगा। यह मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर आक्रोश व्याप्त है और पुलिस महकमे की छवि पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब सभी की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस गंभीर आरोप की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाने में कितनी तत्परता दिखाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रजभाषा कवि डॉ. जगदीश लवानिया की स्मृति में कार्यक्रम:हाथरस में 24 अप्रैल को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
    Next Article
    IIMT दीक्षांत समारोह में छलकी छात्रों की खुशी:बोले- डिग्री मिलना सपने के सच होने जैसा, सफलता का श्रेय शिक्षकों और परिवार को दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment