Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा एसपी ने 3 थाना प्रभारी और 11 चौकी इंचार्ज:लापरवाही पर एक थाना प्रभारी लाइन हाजिर, कुल 49 पुलिसकर्मियों का तबादला

    5 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के एसपी लखन सिंह यादव ने देर रात जिले की पुलिसिंग में फेरबदल किया है। उन्होंने तीन थाना प्रभारी और 11 चौकी इंचार्ज समेत कुल 49 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इससे एक दिन पहले, लापरवाही सामने आने पर रजबपुर थाना प्रभारी विकास कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया था। एसपी लखन सिंह यादव द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार, इंस्पेक्टर चंद्रप्रकाश शुक्ला को पुलिस लाइन से अमरोहा नगर कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। दरोगा तेजपाल सिंह को नौगावां सादात थाने से रजबपुर थाना प्रभारी और महिला दरोगा कृष्णा देवी को गजरौला महिला थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा, दरोगा पवन कुमार सिंह को टीपी नगर चौकी से मनौटा चौकी प्रभारी, मनौटा चौकी प्रभारी दरोगा प्रमोद कुमार को पपसरा चौकी, महिला दरोगा अंजना चौधरी को टीपी नगर चौकी प्रभारी, दरोगा सुधीर तोमर को जोया चौकी प्रभारी बनाया गया है। पपसरा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार को मुनव्वरपुर चौकी, दरोगा प्रवीण कुमार को अतरासी चौकी प्रभारी, अतरासी चौकी प्रभारी दरोगा लोकेश कुमार को मलेशिया चौकी प्रभारी बनाया गया है। दरोगा इंद्रजीत सिंह को नन्हेड़ा चौकी प्रभारी, जमनाखास चौकी प्रभारी बृजमोहन सिंह रावत को कुमराला चौकी प्रभारी, दरोगा नितेंद्र वशिष्ठ को जमनाखास चौकी प्रभारी और दरोगा दीपक कुमार को रामपुर तगा चौकी प्रभारी बनाया गया है। एसपी ने इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाही सहित कुल 49 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एसपी जल्द ही कई अन्य थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    22 घंटे बाद तालाब से मिला मासूम अनस का शव:घर के सामने खेलते-खेलते लापता हुआ था बच्चा, परिवार में मातम
    Next Article
    जौनपुर में स्वाइन फ्लू और डेंगू के नए मरीज मिले:कुल 13 स्वाइन फ्लू और 7 डेंगू मरीज हुए, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment