Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रक्षा मंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले नीरज सिंह अरेस्ट:पुलिस ने गोंडा से किया गिरफ्तार, पूछताछ के लिए गाजियाबाद लाया जा रहा

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद पुलिस ने अवध केसरी सेना के अध्यक्ष नीरज सिंह को गोंडा से हिरासत में लिया है। उन पर सोशल मीडिया पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप है। यह कार्रवाई थाना शालीमार गार्डन में दर्ज शिकायत के आधार पर की गई। आरोप है कि नीरज सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो और कुछ पोस्ट के जरिए रक्षा मंत्री के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन पर भड़काऊ बयानबाजी कर माहौल खराब करने की कोशिश का भी आरोप है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट और वीडियो की जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में साक्ष्य मिलने के बाद गाजियाबाद पुलिस की एक टीम आरोपी को पकड़ने के लिए गोंडा पहुंची। वहां से नीरज सिंह को हिरासत में लेकर गाजियाबाद लाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश कर विधिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। गाजियाबाद पहुंचने के बाद आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो कब और किस उद्देश्य से बनाया गया था और क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है। जरूरत पड़ने पर संबंधित धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अभद्र, भड़काऊ या धमकी भरी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूछताछ के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में संविदा बिजलीकर्मी रिश्वत लेते अरेस्ट:मीटर उतारने के नाम पर मांगे थे 6 हजार रुपए
    Next Article
    प्रेम विवाह के बाद युवती ने परिजनों से बताया खतरा:आर्य समाज में रचाई शादी, बोली- हमें जीने दो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment