Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेम विवाह के बाद युवती ने परिजनों से बताया खतरा:आर्य समाज में रचाई शादी, बोली- हमें जीने दो

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव में दो लोगों ने प्रेम विवाह कर लिया। गांव की युवती ने अपनी मर्जी से गांव के ही युवक के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। अब युवती ने अब परिजनों से जान का खतरा बताते हुए एसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। बुधवार को युवती सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और प्रार्थना पत्र सौंपकर कहा कि उसने 12 फरवरी की रात करीब 1 बजे अपनी इच्छा से घर छोड़ा था। उसके साथ न तो कोई नगदी थी और न ही कोई जेवरात। युवती का कहना है कि उसने उसी दिन आर्य समाज मंदिर में युवक के साथ विवाह कर लिया था और दोनों बालिग हैं। युवती ने आरोप लगाया कि शादी की जानकारी मिलने के बाद से उसके परिजन उसे लगातार तलाश रहे हैं। उसे आशंका है कि गुस्से में आकर परिजन उसके और उसके पति के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं। उसने प्रशासन से स्पष्ट मांग की कि उसे थाने भेजकर दबाव न बनाया जाए, बल्कि उसकी और उसके पति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। युवती ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और अब वह अपने वैवाहिक जीवन को शांतिपूर्वक जीना चाहती है। उसने दोहराया कि घर से कोई सामान, नगदी या आभूषण नहीं ले जाए गए हैं, इसलिए उस पर किसी प्रकार का झूठा आरोप न लगाया जाए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रक्षा मंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले नीरज सिंह अरेस्ट:पुलिस ने गोंडा से किया गिरफ्तार, पूछताछ के लिए गाजियाबाद लाया जा रहा
    Next Article
    तिहाड़ से रिहा होने के बाद शाहजहांपुर पहुंचे राजपाल यादव:बोले- जेलों को भी अपग्रेड करने की जरूरत, हर सुधार गृह में हो स्मोकिंग एरिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment