Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा गैंगरेप में आरोपियों पर एससी-एसटी की धाराएं बढ़ेंगी:पीड़िता के अनुसूचित जाति का बताने पर पुलिस ने मांगा प्रमाण पत्र, दो विवेचक करेंगे जांच

    3 hours ago

    1

    0

    अमरोहा में 22 सितंबर की रात उत्तराखंड के विधायक के फार्म हाउस पर हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपियों पर अब एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी। पीड़िता के अनुसूचित जाति का बताने पर पुलिस ने उससे जाति प्रमाण पत्र मांगा है। प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही धाराएं बढ़ाई जाएंगी और जांच आगे बढ़ेगी। शुरुआत में पीड़िता ने अपनी जाति साफ नहीं बताई थी, लेकिन न्यायालय में बयान के बाद उसने खुद को अनुसूचित जाति का बताया। अब इस मामले की जांच दो विवेचक करेंगे। एसपी लखन सिंह यादव ने महिला अपराध की गंभीरता को देखते हुए मुख्य विवेचक के साथ आदमपुर एसओ कोमल तोमर को सह-विवेचक नियुक्त किया है। फार्म हाउस के केयरटेकर से दोबारा पूछताछ हुई है। कमरा दिलाने में भूमिका निभाने वाले दरोगा नरेशपाल राणा को सस्पेंड कर दिया गया है। उनकी जांच सीओ अवधभान सिंह भदौरिया को सौंपी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पर पुलिस से छीनाझपटी:अखिल भारतीय नौजवान सभा ने चुनाव प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाया
    Next Article
    बरेली में टेम्प्रेचर 31°C:रुक-रुककर हवा बह रही, आसमान में बादल, बारिश के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment