Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पर पुलिस से छीनाझपटी:अखिल भारतीय नौजवान सभा ने चुनाव प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाया

    3 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के नगर क्षेत्र के सदर चौक पर सोमवार देर शाम अखिल भारतीय नौजवान सभा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पैदल मार्च निकालकर नारेबाजी की और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने के लिए लेकर आगे बढ़े। पुलिस ने पुतला फूंकने से रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पुतला छीनने को लेकर कुछ देर तक छीना-झपटी हुई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों से पुतला लेने का प्रयास किया, जबकि प्रदर्शनकारी उसे बचाने की कोशिश करते नजर आए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के कारण बड़ी संख्या में लोग अपने मताधिकार से वंचित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की। अखिल भारतीय नौजवान सभा के एक पदाधिकारी ने कहा कि कथित तौर पर लाखों लोगों के वोट प्रभावित हुए हैं और इसके लिए जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन इसी मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहा है और आगे भी प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान सदर चौक पर कुछ समय के लिए गहमागहमी का माहौल रहा। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को पुतला फूंकने से रोकने का प्रयास किया। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संत सौरभ पर इंडोनेशिया में पुस्तक:‘एक मानवता-एक परिवार’ संदेश पर इंडोनेशिया में प्रकाशित हुई पुस्तक
    Next Article
    अमरोहा गैंगरेप में आरोपियों पर एससी-एसटी की धाराएं बढ़ेंगी:पीड़िता के अनुसूचित जाति का बताने पर पुलिस ने मांगा प्रमाण पत्र, दो विवेचक करेंगे जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment