Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में 5 साल के मासूम का अपहरण:खेत से लौटते वक्त गायब हुआ, बदमाशों ने फोन कर 12 लाख की फिरौती मांगी

    1 hour ago

    1

    0

    अमरोहा के नौगांवा थाना क्षेत्र के याहियापुर गांव से शनिवार दोपहर एक पांच वर्षीय मासूम छात्र का अपहरण कर लिया गया। अज्ञात बदमाशों ने बच्चे के परिजनों से 12 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई है। अपहृत बच्चे की पहचान पांच वर्षीय बिवान उर्फ शानू पुत्र अवनीश उर्फ सौरभ के रूप में हुई है, जो LKG का छात्र है। शनिवार दोपहर बिवान अपने दादा हरपाल सिंह के साथ खेत पर गया था। वहां से वह दूसरे दादा जयपाल सिंह की बैलगाड़ी पर बैठकर घर लौट आया, लेकिन घर के बाहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी जब बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को सूचना देने के कुछ समय बाद अपहरणकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के घर फोन किया। उन्होंने बच्चे की रिहाई के बदले 12 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। फिरौती की कॉल आने के बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई है। बच्चे के लापता होने के कई घंटे बीत जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी अभिषेक यादव और एसपी अमित कुमार आनंद तीन थानों की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चला रही है और अपहरणकर्ताओं तक पहुंचने के लिए हर पहलू पर जांच कर रही है। याहियापुर गांव में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल है, वहीं परिजन बच्चे की सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। थाना प्रभारी बालेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस की चार टीमें बच्चे की तलाश में जुटी हैं। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही बच्चे को बरामद करने का प्रयास कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना:होली मिलन कार्यक्रम, अभिमुक्तेश्वरानंद के अपमान को बताया सनातन का अपमान
    Next Article
    शामली में भाजपा MLC मोहित बेनीवाल का किसान संवाद:बोले, मैं किसान का बेटा हूं, किसानों का दर्द समझता हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment