Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:साइकिल सवार डालसिंह की जान गई, दो युवक गंभीर घायल

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद जनपद के मेरापुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में साइकिल सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पखना क्रॉसिंग के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग और बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव गुरुशादी नगर निवासी 50 वर्षीय डालसिंह के रूप में हुई है। डालसिंह शनिवार शाम अपनी साइकिल से खेतों की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार ब्रह्मपुरी निवासी 17 वर्षीय सूरज और रहमतपुर निवासी 18 वर्षीय रुस्तम भी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि बाइक सवार युवक नवीगंज से ब्रह्मपुरी की तरफ जा रहे थे। घायलों को एंबुलेंस की मदद से लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, दोनों घायल युवकों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईंट-भट्‌ठे के मजदूर का बेटा बना IAS:UPSC में 107वीं रैंक आई, रायबरेली में निकाला जुलूस, बोले- ऑनलाइन पढ़ाई की
    Next Article
    प्रयाग संगीत समिति मनाएगा शताब्दी वर्ष:10 मार्च से 26 मार्च तक चलेंगे कार्यक्रम, देश के नामी संगीतज्ञ करेंगे शिरकत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment