Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में भाजपा MLC मोहित बेनीवाल का किसान संवाद:बोले, मैं किसान का बेटा हूं, किसानों का दर्द समझता हूं

    3 hours ago

    1

    0

    शामली। जनपद के बाबरी थाना क्षेत्र के कुरमाली गांव में भाजपा द्वारा किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल ने क्षेत्र के किसानों से सीधा संवाद किया। इस दौरान बड़ी संख्या में शामली विधानसभा क्षेत्र के आसपास के गांवों से किसान और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता मोहित बेनीवाल ने किसानों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा, “मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, इसलिए किसानों की मेहनत, संघर्ष और समस्याओं को भली-भांति समझता हूं।” बेनीवाल ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने, खेती को लाभकारी बनाने और ग्रामीण विकास को गति देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, आश्वासन दिया कि किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनोद प्रमुख, देशराज बनेड़ा (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), लवली मलिक, जयपाल सिंह, जयवीर सिंह, संजय शर्मा (पूर्व अध्यक्ष थाना भवन), कपिल पंवार, तुषार, कुसुम लता पाल, कल्याण प्रधान जी, देवेंद्र राणा (थाना भवन), अंकित मलिक (कुरमाली), बिल्लू प्रधान जी (कुरमाली) सहित कुरमाली गांव एवं आसपास के क्षेत्रों के अनेक ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि और सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों और क्षेत्रवासियों ने संवाद के माध्यम से अपने विचार रखे। उन्होंने क्षेत्र के विकास एवं किसानों के हित में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की सराहना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में 5 साल के मासूम का अपहरण:खेत से लौटते वक्त गायब हुआ, बदमाशों ने फोन कर 12 लाख की फिरौती मांगी
    Next Article
    हाथरस में छात्रा से दुष्कर्म:बेर खिलाने के बहाने खेत में ले जाकर वारदात, दो किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment