Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में बढ़ी कांवड़ियों की संख्या, डायवर्जन प्लान लागू:नेशनल हाईवे पर शाम को वनवे होगा हल्का ट्रैफिक, बिजनौर मार्ग पर जीरो हुआ ट्रैफिक

    1 hour ago

    1

    0

    अमरोहा जिले में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के कारण हाईवे पर भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जा रहा है। यह रूट डायवर्जन योजना 15 फरवरी की शाम छह बजे तक लागू रहेगी। आज शुक्रवार शाम से हाईवे को वन-वे किया जा रहा है। मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर कार, पिकअप और अन्य छोटे वाहन दोनों दिशाओं में चलेंगे, जबकि दिल्ली से मुरादाबाद लेन केवल कांवड़ियों के लिए आरक्षित है। बिजनौर मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद किया गया है। पुलिस की टीमें जगह-जगह बैरियर लगाकर वाहनों को डायवर्ट कर रही हैं। रूट डायवर्जन का विवरण बरेली से दिल्ली: सभी भारी वाहन आंवला, शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला, डिबाई/नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजे जाएंगे। रामपुर से दिल्ली: सभी भारी वाहन शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा होते हुए दिल्ली की ओर। मुरादाबाद से दिल्ली: सभी भारी वाहन सम्भल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर, सिकंदराबाद होते हुए गाजियाबाद और दिल्ली। मुरादाबाद से मेरठ: टीएमयू बगल से अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना। संभल से दिल्ली: बहजोई, बरबाला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर। अन्य मार्गों पर भी भारी वाहनों को डायवर्ट किया गया है ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पुलिस की सुरक्षा और व्यवस्था टीएसआई अनुज मलिक ने बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है और हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल हाईवे पर मौजूद हैं और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जा रहा है। बड़े कांवड़ियों के जत्थे हरिद्वार से आ रहे हैं, जिसके चलते बिजनौर मार्ग पर भी यातायात शून्य कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि यह योजना श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मार्ग पर सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटा लड़की लेकर भागा, पिता की लाश मिली:गोरखपुर में घर से 500 मीटर दूरी पर मिली बॉडी, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    कुशीनगर के खड्डा में 716 करोड़ के पुल को मंजूरी:विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने विधानसभा में रखीं विकास की मांगें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment