Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DM ने अभ्युदय योजना कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया:कहा- जिला स्तरीय अधिकारी भी लेंगे छात्रों की क्लास

    1 hour ago

    1

    0

    ललितपुर: जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित निःशुल्क कोचिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। यह केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर में गरीब, प्रतिभावान और मेहनती छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराता है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने प्रतियोगी छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने पढ़ाए जा रहे विषयों से संबंधित प्रश्न पूछकर उनकी तैयारी और पढ़ाई की गुणवत्ता का आकलन किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिलाधिकारी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि सरकार युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए इस महत्वपूर्ण योजना के माध्यम से लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने छात्रों से मन लगाकर और कठिन परिश्रम के साथ पढ़ाई करने का आग्रह किया, ताकि उनके सपने पूरे हो सकें। उन्होंने केंद्र प्रभारी अमित शुक्ला को कड़े निर्देश दिए कि वे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुसार घंटों का निर्धारण करते हुए अध्यापक-वार शेड्यूल बनाकर प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर कुछ जिला स्तरीय अधिकारियों को भी कोचिंग में कक्षाएं लेने के लिए लगाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, और यदि उन्हें स्वयं भी पढ़ाना पड़े तो वे पढ़ाएंगे। उन्होंने अध्यापन करा रहे शिक्षकों का भी साक्षात्कार लिया, उनसे विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे और उन्हें चयनित कोचिंग संस्थानों की ऑनलाइन तैयारी को बच्चों के सामने समझाने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक और राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को भी इस कोचिंग पर लगातार ध्यान बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी भूपेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी घनश्याम भारतीय, डीआईओएस ओम प्रकाश सिंह, बीएसए रणवीर सिंह और डीआईओ डीएस दयाल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ नगर निगम की बैठक में बजट तैयार:कूड़ा प्रबंधन और सड़क निर्माण पर जोर, ₹2278 करोड़ का है बजट
    Next Article
    फतेहपुर में तीन सिपाहियों में मारपीट:एसपी ने तीनों को किया निलंबित, चौकी प्रभारी की तहरीर पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment