Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर के खड्डा में 716 करोड़ के पुल को मंजूरी:विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने विधानसभा में रखीं विकास की मांगें

    1 hour ago

    1

    0

    विधानसभा सत्र के दौरान खड्डा के विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने प्रदेश सरकार के बजट की सराहना करते हुए अपने क्षेत्र के विकास, सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा और उद्योग से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे सदन में उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है और कुशीनगर जैसे सीमावर्ती जिलों में तेजी से बदलाव हो रहा है। यात्रा समय में बड़ी कमी, बेहतर हुई कनेक्टिविटी विधायक ने कहा कि पहले कुशीनगर से राजधानी लखनऊ पहुंचने में 8 से 9 घंटे का समय लगता था, लेकिन अब बेहतर सड़कों और लोकनिर्माण विभाग की परियोजनाओं की वजह से यह दूरी महज लगभग 4 घंटे में तय की जा रही है। किसानों को समय पर खाद मिलने का दावा सदन में बोलते हुए विधायक ने कृषि व्यवस्था में सुधार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले समितियों पर किसानों को खाद नहीं मिलती थी और लंबी लाइनें लगती थीं, जबकि अब समितियों की दुकानों पर यूरिया और डीएपी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा स्टॉक भी मौजूद रहता है। इससे किसानों को राहत मिली है और खेती सुचारु रूप से हो रही है। सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा बयान खड्डा क्षेत्र की कानून-व्यवस्था का उल्लेख करते हुए विधायक ने कहा कि नारायणी नदी के किनारे बसे उनके विधानसभा क्षेत्र में पहले रात 10 बजे के बाद लोग निकलने से डरते थे। लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है खड्डा रेलवे स्टेशन पर आधी रात 12 बजे भी महिलाएं सुरक्षित अपने घर जा सकती हैं। उन्होंने दावा किया कि कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और अपराधियों में भय का माहौल है। 716 करोड़ के पुल को मिली वित्तीय स्वीकृति विधायक ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में पुल निर्माण के लिए 716 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस परियोजना का शिलान्यास करेंगे। पुल बनने से आवागमन आसान होगा, व्यापार बढ़ेगा और पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। छितौनी में बनेगा बड़ा अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विधायक ने कहा कि छितौनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा देकर उसका विस्तार किया जाएगा। चूंकि छितौनी नगर पंचायत बिहार सीमा से सटा हुआ क्षेत्र है, इसलिए यहां बड़ा अस्पताल बनने से सीमावर्ती आबादी को भी बेहतर इलाज मिल सकेगा। बंद चीनी मिल की जगह उद्योग लगाने की मांग विधायक ने सदन में बंद पड़ी छितौनी चीनी मिल का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने सरकार से मांग की कि या तो वहां नई चीनी मिल स्थापित की जाए या किसी अन्य उद्योग की स्थापना की जाए। उन्होंने कहा कि उद्योग लगने से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और पलायन रुकेगा। नए स्वास्थ्य केंद्रों की मांग नौरंगिया क्षेत्र के कटाई भरपूरवा और मराड़ बिंदवलिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की भी मांग की गई। विधायक ने कहा कि इन इलाकों के मरीजों को इलाज के लिए दूर जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। यूपी-बिहार कनेक्टिविटी के लिए नया पुल प्रस्ताव विधायक ने बेलवानिया से बिहार के बगहा को जोड़ने वाले नए पुल के निर्माण की मांग भी रखी। उनका कहना था कि इससे दोनों राज्यों के बीच सामाजिक और आर्थिक संबंध मजबूत होंगे तथा व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। विकास से बदलेगी सीमावर्ती क्षेत्र की तस्वीर अपने संबोधन के अंत में विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने कहा कि सड़क, पुल, अस्पताल और उद्योग की योजनाएं लागू होने के बाद खड्डा क्षेत्र विकास के नए चरण में प्रवेश करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार की योजनाओं से सीमावर्ती इलाकों में रोजगार, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में बढ़ी कांवड़ियों की संख्या, डायवर्जन प्लान लागू:नेशनल हाईवे पर शाम को वनवे होगा हल्का ट्रैफिक, बिजनौर मार्ग पर जीरो हुआ ट्रैफिक
    Next Article
    झांसी में तमंचे से गोली चलाने का VIDEO:फायर मिस होने से पिता-पुत्र की जान बची, लोगों ने बदमाश को दौड़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment