Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में तीन सिपाहियों में मारपीट:एसपी ने तीनों को किया निलंबित, चौकी प्रभारी की तहरीर पर केस दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में लाइन हाजिर चल रहे तीन सिपाहियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद तीनों सिपाहियों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इस मामले में चौकी प्रभारी की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है। यह घटना शहर क्षेत्र के जयराम नगर चौराहे पर हुई। लाइन हाजिर चल रहे सिपाही अमिताभ सिंह, आशुतोष सिंह और योगेश राय चौराहे पर एक साथ बैठे थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। मौके पर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर तीनों को अलग किया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपी सिपाहियों को निलंबित कर दिया। पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता को लेकर यह सख्त कदम उठाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह ने इस मामले में तीनों पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए और उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेजा। राधा नगर थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि जयराम नगर चौकी प्रभारी विनोद सिंह की तहरीर के आधार पर मारपीट करने वाले तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक ने किसी अन्य मामले में इन तीनों सिपाहियों को लाइन हाजिर किया था। यह घटना उनके लाइन हाजिर रहने के दौरान ही हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DM ने अभ्युदय योजना कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया:कहा- जिला स्तरीय अधिकारी भी लेंगे छात्रों की क्लास
    Next Article
    सांसद ने लोकसभा में आलू बोर्ड बनाने की मांग की:किसानों को वाजिब मूल्य मिलेगा, आलू उद्योग का विकास होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment