Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा मे हाईवे पर पिकअप-बस की टक्कर:मैली बिखरने से फिसलन, ट्रैफिक रुका; फायर ब्रिगेड ने साफ किया

    9 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के गजरौला में नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। मैली से भरे एक पिकअप वाहन ने आगे चल रही हरियाणा रोडवेज डिपो की बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप में लदी मैली हाईवे पर बिखर गई, जिससे सड़क पर फिसलन पैदा हो गई। यह घटना गजरौला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 9 पर सीओ ऑफिस के सामने हुई। मैली से भरा पिकअप वाहन बृजघाट की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सीओ ऑफिस के सामने पहुंचा, उसने आगे चल रही हरियाणा डिपो की रोडवेज बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का अगला हिस्सा नीचे की ओर झुक गया। मैली सड़क पर बिखरने के कारण दिल्ली दिशा में जा रहे कई वाहनों के पहिये फिसलने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रैफिक को तुरंत रोका गया। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और पानी की तेज बौछार से हाईवे पर फैली मैली को साफ किया। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक हाईवे पर वाहनों की गति धीमी रही और यातायात बाधित रहा। दमकल टीम द्वारा मैली हटाने के बाद करीब आधे घंटे बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया और यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सका।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंद्रशेखर आजाद के मंच पर रिवाल्वर लेकर पहुंचा पुलिसकर्मी:सिविल ड्रेस में तैनात था, बाराबंकी में कार्यकर्ताओं ने संदिग्ध समझकर पकड़ा
    Next Article
    पीलीभीत टाइगर रिजर्व में भालू ने बाघ को दौड़ाया, VIDEO:आक्रामक भालू के सामने पीछे हटा टाइगर, जंगल में घुसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment