Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत टाइगर रिजर्व में भालू ने बाघ को दौड़ाया, VIDEO:आक्रामक भालू के सामने पीछे हटा टाइगर, जंगल में घुसा

    10 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ और भालू आमने-सामने नजर आ रहे हैं। जिसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में भालू की आक्रामकता के सामने बाघ को पीछे हटते देखा जा सकता है। यह घटना वन्यजीव प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि सड़क पर बाघ और भालू खड़े है। इसी दौरान भालू ने दौड़कर बाघ की ओर बढ़ता है। जिसके बाद बाघ जंगल में घुस जाता है। जिसका पर्यटकों ने वीडियो बनाया। देखिए 3 तस्वीरें… वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की स्थिति दुर्लभ नहीं होती। जब दो बड़े वन्यजीव एक ही गलियारे या क्षेत्र का उपयोग करते हैं, तो कभी-कभी वर्चस्व स्थापित करने के लिए आमना-सामना हो जाता है। टरक्वाइज वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन सोसाइटी के अध्यक्ष अख्तर मियां खान ने बताया कि बाघ और भालू का एक ही क्षेत्र में दिखाई देना स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र का संकेत है। उन्होंने कहा कि बाघ शीर्ष शिकारी होता है, जबकि भालू सर्वाहारी है। दोनों की भोजन की आदतें अलग होने के कारण इनके बीच सीधी प्रतिस्पर्धा कम होती है। उन्होंने बताया कि पर्याप्त भोजन, पानी और सुरक्षित आवास जैसे संसाधनों की उपलब्धता ही इन वन्यजीवों को एक ही क्षेत्र में रहने के लिए प्रेरित करती है। 730 वर्ग किमी में फैला है टाइगर रिजर्व पीलीभीत टाइगर रिजर्व को 2014 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। लगभग 730 वर्ग किलोमीटर में फैले इस संरक्षित क्षेत्र में घने साल के जंगल, ऊंची घास के मैदान और दलदली इलाके हैं। जो बाघों के प्रजनन के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। रिजर्व से शारदा नदी और खन्नौत नदी बहती हैं। जो वन्यजीवों के लिए सालभर पानी का स्रोत उपलब्ध कराती हैं। यहां बाघों के अलावा तेंदुआ, बारासिंगा, स्लॉथ भालू और 300 से अधिक पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। बाघों की संख्या में तेजी से वृद्धि के लिए इस रिजर्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘TX2 अवार्ड’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा मे हाईवे पर पिकअप-बस की टक्कर:मैली बिखरने से फिसलन, ट्रैफिक रुका; फायर ब्रिगेड ने साफ किया
    Next Article
    औरैया में नहर में नहाते समय व्यक्ति डूबा:गोताखोरों की मदद से तलाश जारी, शव नहीं मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment