Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंद्रशेखर आजाद के मंच पर रिवाल्वर लेकर पहुंचा पुलिसकर्मी:सिविल ड्रेस में तैनात था, बाराबंकी में कार्यकर्ताओं ने संदिग्ध समझकर पकड़ा

    7 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण के कार्यक्रम में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक रिवाल्वर लेकर मंच के करीब पहुंच गया। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं और सुरक्षा कर्मियों ने युवक को पकड़कर मंच से नीचे उतारा। इसके बाद मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। युवक ने अपना नाम अमित कुमार बताया और खुद को पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी बताया। वह सादे कपड़ों में रिवाल्वर लगाकर मंच के करीब तक पहुंच गया था। इस मामले में क्षेत्राधिकार सौरभ श्रीवास्तव का कहना है ड्यूटी के लिए सादी वर्दी में अमित को लगाया गया था। वह ड्यूटी पर था फिलहाल पुलिसकर्मी अमित को मंच से नीचे उतार दिया गया है। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण दोपहर करीब 2:30 बजे हैदरगढ़ रोड स्थित बडेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यह कार्यक्रम बाबा साहब कांशीराम की जयंती और पार्टी के छठे स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था। इससे पहले करणी सेना ने चंद्रशेखर आजाद को जिले में न आने की चेतावनी दी थी। इसे देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहले से ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट था और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'पंडित' मतलब विद्वान; जाति से जोड़ेंगे तो समस्या होगी:एसआई परीक्षा के विवादित सवाल पर बोले ओपी राजभर
    Next Article
    अमरोहा मे हाईवे पर पिकअप-बस की टक्कर:मैली बिखरने से फिसलन, ट्रैफिक रुका; फायर ब्रिगेड ने साफ किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment