Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में होर्डिंग लगाते समय करंट से मजदूर की मौत:हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से हुआ हादसा, मुरादाबाद का था युवक

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के जोया ब्लॉक क्षेत्र के ढकिया चमन गांव में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे एक दर्दनाक हादसे में होर्डिंग लगा रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मुरादाबाद निवासी रोहताश कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार रोहताश कुमार चुनाव प्रचार सामग्री से जुड़े होर्डिंग लगाने का काम करते थे। गुरुवार सुबह वह ढकिया चमन गांव में हेडरा मशीन की मदद से होर्डिंग का फ्रेम लगा रहे थे। इसी दौरान हेडरा के चालक ने लिफ्ट को आवश्यकता से अधिक ऊपर उठा दिया, जिससे रोहताश ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। मौके पर ही हुई मौत, अस्पताल में किया गया मृत घोषित तेज करंट लगने से रोहताश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें जोया के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुरादाबाद निवासी थे मृतक, परिवार में मचा कोहराम रोहताश कुमार मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र के नया गांव गागन पुल के पास के निवासी थे। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके बड़े भाई दिल्ली में नौकरी करते हैं, जबकि छोटे भाई अभिलाष कुमार रामपुर में जिला सह विद्यालय निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। मृतक के परिवार में पत्नी सुनीता देवी और बेटा प्रशांत कुमार हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच मृतक के छोटे भाई अभिलाष कुमार ने डिडौली कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। डिडौली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार वालियान ने बताया कि करंट लगने से मजदूर की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'इजराइल दौरे की तस्वीरें इतिहास याद रखेगा':सपा सांसद जियाउर्रहमान ने पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर सवाल उठाए
    Next Article
    मृणाल ठाकुर ने अल्लू अर्जुन को भेजा फूलों का बुके:‘पुष्पा 2’ के लिए अवॉर्ड मिलने पर दी बधाई; एक्टर बोले- कभी साथ काम करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment