Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'इजराइल दौरे की तस्वीरें इतिहास याद रखेगा':सपा सांसद जियाउर्रहमान ने पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर सवाल उठाए

    2 hours ago

    1

    0

    संभल के समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजराइल दौरे पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का इजराइल जाकर "दोस्ती" निभाना भारत की आत्मा पर सवाल खड़ा करता है और इतिहास हर तस्वीर को याद रखेगा। सांसद बर्क ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से यह प्रतिक्रिया दी। उन्होंने गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि 72,073 लोगों की जान जा चुकी है और लाखों लोग घायल हैं। उन्होंने कहा कि ये आंकड़े पूरी दुनिया को झकझोर देने के लिए काफी हैं। बर्क ने सवाल उठाया कि ऐसे समय में भारत के प्रधानमंत्री का इजराइल दौरा करना, जब मानवाधिकार संगठनों की चेतावनियां लगातार सामने आ रही हैं, क्या 140 करोड़ भारतीयों की आवाज है? उन्होंने जोर दिया कि दुनिया को हथियारों की नहीं, बल्कि इंसानियत और इंसाफ की जरूरत है। सांसद बर्क ने यह भी उल्लेख किया कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) का वारंट जारी हो चुका है। उन्होंने कहा कि ऐसे में यह दौरा महत्वपूर्ण प्रश्न उठाता है कि जब इंसानियत लहूलुहान थी, तब भारत किसके साथ खड़ा था। गौरतलब है कि सांसद जियाउर्रहमान बर्क पहले भी विभिन्न मुद्दों पर सरकार की आलोचना कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय, राजस्थान में भाजपा नेता द्वारा मुस्लिम महिलाओं को कंबल न देने और उत्तराखंड के कोटद्वार में मोहम्मद दीपक से जुड़ी घटना का जिक्र करते हुए केंद्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड सरकारों को घेरा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अब मॉडल बनेंगे गोरखपुर के 100 तालाब:5000 से अधिक आबादी वाले गांवों में चलेगा अभियान
    Next Article
    अमरोहा में होर्डिंग लगाते समय करंट से मजदूर की मौत:हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से हुआ हादसा, मुरादाबाद का था युवक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment