Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में जन्माष्टमी-राम डोल को लेकर प्रशासन अलर्ट:डीएम-एसपी ने अधिकारियों संग की बैठक, सुरक्षा-व्यवस्था और यातायात के दिए निर्देश

    4 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के कृष्ण जन्माष्टमी और विशाल राम डोल शोभायात्रा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार देर शाम डीएम नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक की। इसमें सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। डीएम-एसपी ने शोभायात्रा मार्ग का किया निरीक्षण बैठक के बाद डीएम नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव ने राम डोल शोभायात्रा के निर्धारित मार्गों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और अन्य इंतजामों का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि शोभायात्रा मार्ग पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने को कहा गया। जन्माष्टमी पर मंदिरों में पर्याप्त पुलिस बल रहेगा तैनात एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि 4 सितंबर को जन्माष्टमी पर्व के दौरान जिले के सभी प्रमुख मंदिरों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी क्षेत्रों में भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखेंगे, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। बाजारों में बढ़ी रौनक, लड्डू गोपाल की खरीदारी इधर, जन्माष्टमी को लेकर शहर के बाजार भी गुलजार हैं। लोग लड्डू गोपाल की मूर्तियां, पोशाक, पालने और पूजा से जुड़ा अन्य सामान खरीद रहे हैं। दुकानों पर जन्माष्टमी से संबंधित सामग्री की बिक्री शुरू हो गई है। मंदिरों में भी साफ-सफाई और सजावट समेत अन्य तैयारियां की जा रही हैं। जन्माष्टमी और राम डोल शोभायात्रा को देखते हुए प्रशासन दोनों आयोजनों को लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट...मालिक के घर 11 घंटे चला बुलडोजर:सुबह 5 बजे तक तीन मंजिला मकान ढहाया, अब तक 11 की मौत
    Next Article
    खेम पिपरा नहर पुल पर जलजमाव और रेलिंग टूटी:राहगीरों को दिक्कत, ग्रामीणों ने नए पुल की मांग उठाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment