Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निवेशकों को दिए गए टिप्स:आदित्य बिड़ला AMC के MD बोले- 'बाजार के उतार-चढ़ाव से न घबराएं'

    1 hour ago

    1

    0

    आदित्य बिड़ला एएमसी के एमडी एवं सीईओ ए. बालासुब्रमण्यम ने टीसीएम फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में निवेशकों एवं वितरकों के साथ संवाद किया। उन्होंने निवेश, म्यूचुअल फंड, स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (एसआईएफ) और गिफ्ट सिटी से जुड़े निवेश विकल्पों पर अपने अनुभव साझा किए। बालासुब्रमण्यम ने कहा कि आज के दौर में एसआईपी (सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के माध्यम से निवेश सबसे सरल और प्रभावी तरीका है। यह आम निवेशक को बिना बाजार के उतार-चढ़ाव की चिंता किए दीर्घकालिक संपत्ति निर्माण करने में मदद करता है। उन्होंने एसआईएफ को जोखिम से बचने वाले निवेशकों के लिए उपयुक्त उत्पाद बताया। उन्होंने अपनी वित्तीय साक्षरता यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह यात्रा वाराणसी से प्रारंभ होकर भदोही, प्रयागराज होते हुए आगरा तक जा रही है। उन्होंने छोटे शहरों में वित्तीय साक्षरता की अपार संभावनाओं की बात की और कहा कि आम जनमानस तक निवेश की सही जानकारी पहुंचाना समय की मांग है। इस अवसर पर बालासुब्रमण्यम ने भदोही में म्यूचुअल फंड उत्पादों को आमजन तक पहुंचाने में टीसीएम ग्रुप के योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि टीसीएम ग्रुप द्वारा निवेशक जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। कार्यक्रम में उपस्थित निवेशकों एवं वितरकों ने भी विभिन्न सवाल किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार:रायबरेली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेजा
    Next Article
    गाजीपुर में गंगा खतरे के निशान से ऊपर:5 तहसीलों में अलर्ट, 152 बाढ़ चौकियां, 46 शरणालय तैयार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment