Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में सई नदी उफान पर, बच्चे बाउंड्री पर चढ़कर:मुंशीगंज में बाढ़ जैसे हालात, कदम पुल के पास पानी, सुरक्षा के इंतजाम नहीं

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली में लगातार बारिश के कारण मुंशीगंज क्षेत्र से गुजरने वाली सई नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। नदी का पानी तटवर्ती इलाकों में फैल गया है, जिससे मुंशीगंज से खरीजा तक पानी भर गया है। सबसे खराब हालात कदम पुल के आसपास हैं, जहां नदी का पानी पुल से सिर्फ एक हाथ नीचे बह रहा है। अगर जलस्तर थोड़ा और बढ़ा तो पुल पूरी तरह डूब जाएगा। मुंशीगंज शहीद स्मारक से रायबरेली को जोड़ने वाले कदम पुल के पास खड़ीनजा पर पानी भर गया है। इससे स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। राहगीर और बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर पार्क की ऊंची बाउंड्री पर चढ़कर रास्ता पार करने को मजबूर हैं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे जान जोखिम में डालते दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल मानसून में सई नदी का जलस्तर बढ़ने से ऐसे ही हालात बनते हैं। इसके बावजूद प्रशासन कोई इंतजाम नहीं करता। पानी सड़क तक आ जाने के बाद भी सुरक्षा के लिए अभी तक कोई बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई है। बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड न होने से पार्क में टहलने वाले लोग, आम नागरिक और बच्चे अनजाने में खतरे वाली जगह से आ जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द प्रभावित रास्ते पर बैरिकेडिंग लगाई जाए और सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी हादसे से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अगस्त में 8 साल में सबसे ज्यादा बरसात:सीजन में 525 मिमी बारिश, मानसून का कोटा फुल; लगातार दूसरे दिन भी जारी
    Next Article
    नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार:रायबरेली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment