Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोवा विधानसभा में बाल अधिनियम से कुष्ठ रोग का संदर्भ हटाने वाला संशोधन विधेयक पारित

    4 hours from now

    1

    0

    गोवा विधानसभा ने गोवा बाल (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया, जिसमें राज्य के बाल संरक्षण संबंधी कानून से ‘‘कुष्ठ रोग’’ के संदर्भ हटाने का प्रावधान किया गया है, ताकि इस बीमारी से प्रभावित लोगों के प्रति सामाजिक कलंक और भेदभाव को खत्म किया जा सके। राज्य के महिला एवं बाल विकास मंत्री विश्वजीत राणे ने मंगलवार को विधानसभा में गोवा बाल अधिनियम, 2003 में संशोधन के लिए यह विधेयक पेश किया। बाद में सदन ने इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया।विधेयक के उद्देश्यों और कारणों के विवरण के अनुसार, यह संशोधन कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों के प्रति सामाजिक कलंक और भेदभाव खत्म करने तथा राज्य के कानून को सात मई, 2025 के उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुरूप बनाने के लिए लाया गया है। विधेयक में मूल अधिनियम के दो प्रावधानों से ‘‘कुष्ठ रोग’’ शब्द हटाने का प्रस्ताव किया गया था। अधिनियम की धारा-2 तहत पहले कुष्ठ रोग और एचआईवी को ऐसी बीमारियों के रूप में संदर्भित किया गया था, जिनसे सामाजिक कलंक जुड़ा हुआ है।संशोधन के जरिए इस प्रावधान से कुष्ठ रोग का उल्लेख हटा दिया गया है। राज्यपाल की मंजूरी मिलते ही यह संशोधन तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल को झकझोर देने वाली घटना! एक कमरे से मिलीं 21 लाशें, मां की गोद में चिपकी थी छोटी बच्ची, घर के बाहर थी 2 डेड बॉडी
    Next Article
    बहराइच के कतर्नियाघाट में तेंदुए के हमले में सो रहे युवक की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment