Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में कैंटीन संचालक को गोली मारी:गंभीर हालत में हायर सेंटर किया गया रेफर, मामले की जांच कर रही पुलिस

    15 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में तिगरी मार्ग पर सोमवार देर रात एक कैंटीन संचालक को कथित तौर पर गोली मार दी गई। मामूली कहासुनी के बाद हुई इस घटना में कैंटीन संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। हालांकि, पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है और इसे गोलीबारी के बजाय मारपीट का मामला बता रही है। यह घटना गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कुमराला निवासी भूपेंद्र उर्फ भोला की कैंटीन में हुई, जो तिगरी मार्ग पर पक्के पुल के पास शराब के ठेके के नजदीक स्थित है। सोमवार रात करीब दस बजे भूपेंद्र अपनी दुकान पर मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर भूपेंद्र से उलझ गए। आरोप है कि युवकों में से एक हमलावर ने भूपेंद्र की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली चला दी। गोली लगने से भूपेंद्र लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े, जबकि आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल भूपेंद्र को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला गोली मारने का नहीं, बल्कि मारपीट का लग रहा है। कैंटीन संचालक घायल है, लेकिन चोट की प्रकृति की जांच की जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है और अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में थार चालक पर FIR:कल ई रिक्शा में मारी थी टक्कर, चार लोग हुए थे घायल
    Next Article
    सीबीआई ने निलंबित जेई रामभवन को बताया शातिर अपराधी:यौन शोषण छिपाने के लिए 14 मोबाइल, 8 सिम का उपयोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment