Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में रमजान के दूसरे जुमे की नमाज:मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भारी भीड़, अमन-चैन की दुआ मांगी

    5 hours ago

    1

    0

    रमजान के पाक महीने के दूसरे जुमे पर अमरोहा की मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी ने शुक्रवार दोपहर नमाज अदा की। रोजेदारों में सुबह से ही जुमे की नमाज को लेकर उत्साह देखा गया। नमाज के बाद, लोगों ने आपसी भाईचारे और देश में अमन-चैन कायम रहने के लिए विशेष दुआएं मांगी, जिस पर सभी ने 'आमीन' कहा। शहर की जामा मस्जिद सहित मोहल्ला कुरैशी, नल, अहमदनगर, बसावनगंज, बटवाल, छेवड़ा, मुरादाबादी गेट और कटकुई जैसे इलाकों की मस्जिदों में भी जुमे की फर्ज नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद में रोजे की फजीलत और जकात के तौर-तरीकों का जिक्र किया गया। नमाज से पहले उलेमा ने खुतबे के दौरान तकरीर की। नमाज के बाद, लोगों ने कारोबार में बरकत, बीमारियों से शिफा और मुल्क में अमन-चैन की दुआएं मांगीं। अमरोहा के अलावा गजरौला, नौगांवा सादात, रजबपुर, जोया, कैलसा और डिडौली में भी रमजान के दूसरे जुमे पर मस्जिदों में भारी भीड़ देखी गई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान पुलिसकर्मी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी पर दिखाई दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    12 बैंकों से ढाई साल में निकाले 1600 करोड़:कानपुर में 8 लाख की लूट से खुला राज, 12 फर्मों से अकाउंट में आए रुपए
    Next Article
    अयोध्या में मां की मौत के बाद बच्चे बेसहारा:समाजसेवी ने दी एक लाख रुपए की आर्थिक मदद, पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment