Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में दो पक्षों में पथराव, 4 लोग घायल:गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात; वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के ककराली गांव में मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। वहीं पथराव में 4 लोग चोटिल हो गए। वीडियो के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, विवाद पुराने मतभेदों को लेकर शुरू हुआ था। मामूली कहासुनी देखते ही देखते पत्थरबाजी में बदल गई, जो काफी देर तक जारी रही। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है, हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। पथराव के चलते गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। इस दौरान कई घरों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू में करने के लिए बल प्रयोग किया। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उपद्रवियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन गांव में तनाव बरकरार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकारी स्कूल के नन्हे वैज्ञानिकों की बड़ी छलांग:हसन-मनु अब इसरो और साइंस सिटी में सीखेंगे तकनीकी बारीकियां
    Next Article
    उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार:निबंध और टिप्पणी प्रतियोगिताओं में रहा अव्वल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment