Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में दरोगा भर्ती परीक्षा 14-15 मार्च को:रूट डायवर्जन प्लान तैयार, 19 हजार अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा में दरोगा एवं समकक्ष पदों की भर्ती के लिए 14 और 15 मार्च को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इन दो दिनों के दौरान शहर के अंदर सामान्य वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अखिलेश भदौरिया ने बताया कि जिले में कुल दस परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर 19,584 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय से दस किलोमीटर के दायरे में स्थित हैं और परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दिनों में केवल परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र तक आने की अनुमति होगी। अभ्यर्थियों के वाहनों के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था की गई है। शहर के बाहर से आने वाले वाहनों को बाईपास और वैकल्पिक मार्गों से शहर में प्रवेश दिया जाएगा, ताकि यातायात जाम से बचा जा सके। परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। लगभग 292 कैमरों के माध्यम से गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त, एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया जा रहा है, जहां से सभी परीक्षा केंद्रों का सीधा अवलोकन किया जाएगा। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए कलक्ट्रेट परिसर में एक सुरक्षित कक्ष बनाया गया है, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रश्नपत्र रखे जाएंगे। इस सुरक्षित कक्ष पर 24 घंटे पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। दस परीक्षा केंद्रों में एकेके कॉलेज, भगवत सरन कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज शामिल हैं। इसके अलावा, आईएम कॉलेज, जेएस हिंदू पीजी कॉलेज खंड-ए, जेएस हिंदू पीजी कॉलेज खंड-बी, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज तथा सिख इंटर कॉलेज भी परीक्षा केंद्रों की सूची में हैं। इन मार्गों से गुजरेगा ट्रैफिक अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से कैलसा बाईपास व पाकबड़ा होते हुए मुरादाबाद की ओर जाएंगे। नौगावां सादात से अमरोहा और मुरादाबाद जाने वाले वाहन याहियापुर बाईपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे। नौगावां सादात से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन रज्जाकपुर बाईपास व धनौरा बाईपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे। अतरासी चौकी से अमरोहा की ओर जाने वाले वाहन एआरटीओ तिराहे से कल्याणपुरा रोड होते हुए बंबूगढ़ चौराहे से कांकर सराय होते हुए माया धर्मकांटा से अमरोहा में प्रवेश करेंगे। शहर अमरोहा से जोया/दिल्ली (हाईवे) की ओर जाने वाला वाहन कांकर सराय से बंबूगढ़ से जोया की ओर जाएंगे। शहर अमरोहा से नौगावां सादात की ओर जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से माया धर्मकांटा से कांठ रोड से बाईपास होते हुए नौगांवा की ओर जाएंगे। जोया से अमरोहा आने वाले वाहन बंबूगढ होते हुए कांकर सराय होते हुए माया धर्मकांटा कैलसा रोड होते हुए अमरोहा में प्रवेश करेंगे। कोई भी ई-रिक्शा व ऑटो नंदन स्वीट्स से गांधी मूर्ति की ओर नहीं आएगा, सभी कैलसा बाईपास होते हुए कांठ रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। जबकि बंबूगढ़ चौराहे से बिजनौर रोड स्थिति रीगल 77 होटल तक सभी प्रकार के ई-रिक्शा व ऑटो पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ex मुस्लिम सलीम का एड्रेस गूगल मैप से ढूंढा:140 किमी तक CCTV खंगालकर पुलिस आरोपियों तक पहुंची, दोनों के मोबाइल FSL भेजेंगे
    Next Article
    'BJP की राजनीति यही है...पहले इस्तेमाल करो फिर बर्बाद करो':बिहार की राजनीति पर लखनऊ में सपा मुख्यालय के बाहर लगी होर्डिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment