Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में विवाहिता ने जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया:पति से शिकायत पर मारपीट, ससुराल वालों ने घर से निकाला

    1 hour ago

    1

    0

    अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पति से शिकायत करने पर विवाहिता के साथ मारपीट की गई और उसे ससुराल से निकाल दिया गया। पुलिस ने इस मामले में पति और जेठ सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की शादी तीन साल पहले डिडौली के एक युवक से हुई थी। उनकी दो साल की एक बेटी भी है। पीड़िता का आरोप है कि उसका जेठ उस पर बुरी नजर रखता था। विवाहिता ने बताया कि 11 मार्च को उसकी सास, ननद और जेठानी ने भी उसके साथ मारपीट की। जब उसने इस बारे में अपने पति को बताया, तो पति ने भी उसे पीट दिया। पीड़िता का आरोप है कि 12 मार्च को उसका पति उसे मायके छोड़ने के बहाने ले गया, लेकिन सैतपुर के पास रास्ते में ही छोड़कर वापस लौट गया। पति ने अपनी बेटी को भी उसके साथ नहीं जाने दिया। परेशान पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डिडौली थाना प्रभारी जितेंद्र बालियान ने बताया कि पति और जेठ समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी:शादी के लिए रखे 10 लाख के जेवर, डेढ़ लाख नकद ले गए चोर
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, गंभीर घायल:हायर सेंटर रेफर; पारिवारिक विवाद में चलाई गोली, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment