Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी:शादी के लिए रखे 10 लाख के जेवर, डेढ़ लाख नकद ले गए चोर

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली के बछरावां स्थित कुंदनगंज गांव में एक घर से लाखों रुपये की चोरी हो गई। चोरों ने घर का ताला तोड़कर लगभग 10 लाख रुपये के जेवरात और डेढ़ लाख रुपये नकद चुरा लिए। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मुन्नालाल पुत्र होरीलाल अपने परिवार के साथ गुरुवार रात शिवरतनगंज, अमेठी में एक निमंत्रण में शामिल होने गए थे। घर पर उनका बेटा विवेक अकेला था, जो रात में खाना खाने के लिए एक ढाबे पर गया था।विवेक जब खाना खाकर घर लौटा और गेट खोलकर अंदर गया, तो उसने कमरों के ताले टूटे हुए और सारा सामान बिखरा हुआ पाया। चोरी की आशंका होने पर विवेक ने तुरंत अपने परिजनों और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। पीड़ित मुन्नालाल के अनुसार, चोर घर से लगभग 10 लाख रुपये के जेवरात और डेढ़ लाख रुपये नकद ले गए हैं। उन्होंने बताया कि ये जेवरात उनकी बेटी की शादी के लिए वर्षों से जोड़े गए थे। मुन्नालाल ने आरोप लगाया है कि पुलिस शक के आधार पर उनके बेटे विवेक पर दबाव बना रही है, जबकि वह घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अन्य साक्ष्य भी जुटा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा का लखनऊ में दूसरा दिन:54 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में एग्जाम शुरू, पहले दिन 12 हजार ने छोड़ा पेपर
    Next Article
    अमरोहा में विवाहिता ने जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया:पति से शिकायत पर मारपीट, ससुराल वालों ने घर से निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment