Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा नगर पंचायत में चेयरमैन पति ने ईओ पर लगाए:प्रवेश वर्जित का पोस्टर लगाने पर ईओ को हटाने की मांग, विवाद जारी

    4 hours ago

    1

    0

    अमरोहा की नौगावां सादात नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी (ईओ), सभासद और चेयरमैन पति के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन और वर्तमान चेयरमैन पति नदीम अब्बास जैदी ने अमरोहा कलेक्ट्रेट पहुंचकर ईओ पर गंभीर आरोप लगाए और उन्हें पद से हटाने की मांग की। जैदी का आरोप है कि ईओ सलिल भारद्वाज ने अपने कार्यालय में एक पोस्टर चस्पा करवाया है, जिसमें उनका प्रवेश वर्जित किया गया है। जैदी ने इस कृत्य को अधिशासी अधिकारी की अहंकारिता का परिणाम बताया और कहा कि इससे उन्हें मानसिक और सामाजिक कष्ट पहुंचा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि भारद्वाज को हटाकर किसी अन्य सक्षम अधिकारी को नियुक्त किया जाए। दरअसल, नौगावां सादात नगर पंचायत में पिछले चार-पांच दिनों से यह विवाद चल रहा है। इससे पहले, नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन पति के प्रवेश को वर्जित करने वाले पोस्टर लगाए गए थे। एक दिन पूर्व कई सभासद भी कलेक्ट्रेट पहुंचे थे, जहां उन्होंने चेयरमैन पति पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी। इस मामले में अधिशासी अधिकारी सलिल भारद्वाज ने फोन पर एक व्यक्ति को बताया कि यह कार्य उन्होंने ही करवाया है। उन्होंने कहा कि वह अपने इस कृत्य के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई बस स्टैंड पर टप्पेबाजी:बस में चढ़ते समय महिला के बैग से 8 लाख के जेवर चोरी, संदिग्ध CCTV में दिखे
    Next Article
    हरदोई में वंदे भारत पर पथराव, दो किशोर हिरासत में:RSS प्रमुख मोहन भागवत भी ट्रेन में थे मौजूद, बर्थडे पर खेल-खेल में फेंका था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment