Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में वंदे भारत पर पथराव, दो किशोर हिरासत में:RSS प्रमुख मोहन भागवत भी ट्रेन में थे मौजूद, बर्थडे पर खेल-खेल में फेंका था

    6 hours ago

    1

    0

    हरदोई में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई है। इस ट्रेन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सर संघचालक मोहन भागवत भी सवार थे, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो किशोरों को हिरासत में लिया है। जांच में सामने आया है कि शुक्रवार को शुभम नामक एक लड़के का जन्मदिन था। उसके मौसेरे भाई अंशु शाहजहांपुर से हरदोई आए हुए थे। दोनों किशोर रेलवे ट्रैक के पास खेल रहे थे और इसी दौरान उन्होंने खेल-खेल में ट्रेन पर पत्थर चला दिए। यह घटना 19 फरवरी को कोतवाली देहात क्षेत्र के कौढ़ा फाटक के पास हुई थी, जिसमें ट्रेन की खिड़की का शीशा टूट गया था। ट्रेन में वीवीआईपी मूवमेंट के कारण मामले को गंभीरता से लिया गया। हरदोई आरपीएफ ने वंदे भारत एक्सप्रेस के हाई-टेक कैमरों की फुटेज सीधे मेरठ से मंगवाई। फुटेज के गहन विश्लेषण के बाद दोनों किशोरों की पहचान की गई। पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीमों ने रात भर छापेमारी कर उन्हें हिरासत में लिया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट और सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई। पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि बच्चों का कोई आपराधिक इरादा नहीं था, बल्कि यह एक बचकाना कृत्य था। पुलिस फिलहाल बच्चों के परिजनों को बुलाकर उनकी काउंसलिंग कर रही है, और आरपीएफ द्वारा संबंधित धाराओं में कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को भी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा नगर पंचायत में चेयरमैन पति ने ईओ पर लगाए:प्रवेश वर्जित का पोस्टर लगाने पर ईओ को हटाने की मांग, विवाद जारी
    Next Article
    रायबरेली में कछुआ तस्कर गिरफ्तार:14 कछुए बरामद, पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment