Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा विनियमित क्षेत्र कार्यालय से फाइलें गायब, FIR दर्ज:डीएम के निरीक्षण के बाद जेई और लिपिक पर केस दर्ज करने के आदेश

    9 hours ago

    1

    0

    अमरोहा तहसील परिसर स्थित विनियमित क्षेत्र कार्यालय से महत्वपूर्ण पत्रावलियां गायब होने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद मिले आदेश पर, अवर अभियंता भानु प्रताप सिंह और लिपिक आशीष यादव के खिलाफ अमरोहा नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई एसडीएम सदर शैलेश कुमार दुबे की तहरीर पर हुई है। दरअसल, शुक्रवार को अमरोहा की जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने तहसील स्थित विनियमित क्षेत्र कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए और फाइलों का रख-रखाव भी अस्त-व्यस्त मिला। नक्शों से संबंधित तीन अहम फाइलें मौके पर गायब मिलीं। पूछताछ में सामने आया कि एक फाइल अवर अभियंता (जेई) द्वारा घर पर रखी गई थी। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम सदर शैलेश दुबे ने जेई और कार्यालय लिपिक के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ विभागीय स्तर पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले की शिकायत पहले ही उच्चाधिकारियों तक पहुंच चुकी थी, जिसके बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में फॉर्च्यूनर कार खरीदने के नाम पर ठगी:नंबर प्लेट दूसरी गाड़ी में लगाई, कार डीलर के खिलाफ FIR
    Next Article
    रायबरेली में 11वीं की छात्रा को परीक्षा देने से रोका:61 हजार फीस बकाया; छात्रा बोली-प्रिंसिपल ने कहा तुम इस स्कूल में पढ़ने लायक नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment