Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में फॉर्च्यूनर कार खरीदने के नाम पर ठगी:नंबर प्लेट दूसरी गाड़ी में लगाई, कार डीलर के खिलाफ FIR

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में फॉर्च्यूनर बेचने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ठाकुरगंज निवासी अतुल निगम ने आरोप लगाया है कि कार डीलर ने उनकी गाड़ी खरीदने का सौदा कर रकम वापस ले ली। अब उनकी कार का नंबर किसी दूसरी गाड़ी पर चलने की आशंका है। पीड़ित ने गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 22 लाख का लोन लेकर खरीदी थी गाड़ी अतुल निगम ने बताया कि उन्होंने 2022 में एचडीएफसी बैंक से 22 लाख रुपए का लोन लेकर 2018 मॉडल टोयोटा फॉर्च्यूनर (सुपर व्हाइट) खरीदी थी। जिसकी हर महीने 49,447 रुपए किस्त भी जाती थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात कार डीलर तुषार प्रताप सिंह से हुई, जो विनीत खण्ड स्थित कार पेडालर ऑटोमोटिव एंड इंफ्रा प्रा. लि. में काम करता है। 24.20 लाख में तय हुआ सौदा 22 जुलाई 2022 को गाड़ी 24.20 लाख रुपए में बेचने का समझौता हुआ। डीलर ने 50 हजार रुपए नगद दिए और 21,37,500 रुपए आरटीजीएस से खाते में ट्रांसफर किए। बाकी का 2,32,500 रुपए एक माह में देने का वादा किया गया। कंपनी के लेटरहेड पर हस्ताक्षर कराने के बाद गाड़ी डीलर को सौंप दी गई। बकाया देने के बजाय वापस ले लिए 15 लाख से ज्यादा पीड़ित का आरोप है कि तय समय में बाकी की रकम नहीं दी गई। उल्टे डीलर ने निजी जरूरत बताकर पहले ट्रांसफर की गई रकम में से ही करीब 10 लाख रुपए 21 दिसंबर 2022 को वापस अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद अक्टूबर 2023 में 2 लाख और 5 जनवरी 2024 को 2 लाख रुपए और ले लिए। जनवरी 2024 में 40 हजार, 25 हजार और 50 हजार रुपए भी वापस करा लिए गए। इस तरह कुल मिलाकर लगभग 15.15 लाख रुपए डीलर ने वापस ले लिए। अतुल को चालान के मैसेज मिलने लगे। उन्हें जानकारी मिली कि उनकी गाड़ी रजनीश कुमार और रजत श्रीवास्तव नाम के लोग चला रहे हैं। पीड़ित को आशंका है कि उनकी गाड़ी का नंबर प्लेट निकालकर किसी दूसरी गाड़ी पर लगाया गया है। इस मामले को लेकर पीड़ित ने गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:साथी घायल, 5 दिन पहले ही हुई थी बेटी
    Next Article
    अमरोहा विनियमित क्षेत्र कार्यालय से फाइलें गायब, FIR दर्ज:डीएम के निरीक्षण के बाद जेई और लिपिक पर केस दर्ज करने के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment