Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में 11वीं की छात्रा को परीक्षा देने से रोका:61 हजार फीस बकाया; छात्रा बोली-प्रिंसिपल ने कहा तुम इस स्कूल में पढ़ने लायक नहीं

    7 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के निमिषा कान्वेंट स्कूल पर 11वीं कक्षा की एक छात्रा को बकाया फीस के कारण परीक्षा देने से रोकने का आरोप लगा है। छात्रा को कथित तौर पर अपमानित भी किया गया और उसे परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया गया। सलोन कोतवाली क्षेत्र के उमरन गांव निवासी साधना देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी अनुष्का निमिषा कान्वेंट स्कूल में 11वीं की छात्रा है। गुरुवार को अनुष्का का जीव विज्ञान का पेपर था, लेकिन स्कूल पहुंचने पर उसे फीस बकाया होने का हवाला देकर परीक्षा कक्ष में जाने से रोक दिया गया। छात्रा अनुष्का के अनुसार, स्कूल की प्रिंसिपल और मैनेजर ने उसे अन्य छात्रों के सामने अपमानित करते हुए कहा, "तुम इस स्कूल में पढ़ने लायक नहीं हो, घर जाओ और काम करके कमाओ।" अनुष्का घंटों स्कूल के बाहर रोती रही, लेकिन स्कूल प्रशासन ने उसकी बात नहीं सुनी। छात्रा की मां साधना देवी ने बताया कि उनके पति राजेश कुमार वैश्य का दो साल पहले कैंसर से निधन हो गया था। परिवार में आय का कोई निश्चित साधन नहीं है। साधना देवी सिलाई-कढ़ाई करके अपने और दो बच्चों का गुजारा करती हैं। साधना देवी के मुताबिक, स्कूल की लगभग 61 हजार रुपये फीस बकाया है। उन्होंने स्कूल प्रशासन से फीस जमा करने के लिए कुछ समय मांगा था, लेकिन उनकी अपील नहीं सुनी गई। उनका कहना है कि इस घटना से उनकी बेटी का पूरा साल खराब होने का खतरा है। छात्रा अनुष्का और उसकी मां ने सलोन कोतवाली में पलिस को लिखित शिकायत दी है। छात्रा ने बताया कि उसे पढ़ने का बहुत शौक है और वह अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती है। इस पूरे मामले को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक (DVI) संजू कुमार ने बताया कि मामले का संज्ञान लिया गया है। पीड़ित छात्रा और विद्यालय प्रबंधन से बात की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले का समाधान निकालकर बच्चों का पेपर दिलवाया जाएगा और बच्ची का भविष्य खराब नहीं होने दिया जाएगा। इस पूरे मामले को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक संजू कुमार ने बताया कि मामले का संज्ञान लिया गया है। पीड़ित छात्रा और विद्यालय प्रबंधन से बात की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले का समाधान निकालकर बच्चों का पेपर दिलवाया जाएगा और बच्ची का भविष्य खराब नहीं होने दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा विनियमित क्षेत्र कार्यालय से फाइलें गायब, FIR दर्ज:डीएम के निरीक्षण के बाद जेई और लिपिक पर केस दर्ज करने के आदेश
    Next Article
    हैदराबाद एयरपोर्ट पर दिखे विजय-रश्मिका:एक्ट्रेस ने कन्फर्म की शादी, दिल्ली का बैंड हायर किया, 230 गेस्ट शादी में होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment