Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिका-ईरान में आज से फिर बातचीत शुरू होगी:ट्रम्प बोले- हमला कर सकते हैं, लेकिन लोगों को मारना नहीं चाहता

    3 hours ago

    1

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि सोमवार से अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत शुरू होगी। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वार्ता मध्यस्थों के जरिए होगी। ट्रम्प ने कहा, "हम जब चाहें कार्रवाई कर सकते हैं, लेकिन मैं लोगों को मारना नहीं चाहता। अगर समझौता हो जाता है तो बहुत-सी जानें बच जाएंगी। देखते हैं बातचीत का क्या नतीजा निकलता है।" ट्रम्प के मुताबिक, सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और ईरान के साथ हुई कूटनीतिक बातचीत के बाद उन्होंने ईरान पर प्रस्तावित बड़ा हमला टाल दिया। उन्होंने दावा किया कि बातचीत में होर्मुज स्ट्रेट और ईरान के परमाणु कार्यक्रम जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। हालांकि, ईरान ने ट्रम्प के कई दावों से इनकार किया है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अभी कोई औपचारिक समझौता नहीं हुआ है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ट्रम्प ने फिलहाल ईरान पर हमला टाला: ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान और दूसरे पश्चिम एशियाई देशों की ओर से समझौते का प्रस्ताव मिलने के बाद अमेरिका ने फिलहाल ईरान पर प्रस्तावित हमला टाल दिया है। 2. ईरान की चेतावनी- हमला हुआ तो अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाएंगे: ईरानी सांसद इब्राहिम रेजाई ने कहा कि अगर अमेरिका ने हमला किया तो ईरान सिर्फ खाड़ी क्षेत्र ही नहीं, बल्कि जहां-जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने हैं, उन्हें निशाना बनाएगा। 3. ट्रम्प और सऊदी क्राउन प्रिंस ने तनाव कम करने पर की बात: ट्रम्प और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने फोन पर पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने बातचीत और सीजफायर के जरिए तनाव कम करने पर जोर दिया। 4. अमेरिका के मिसाइल डिफेंस सिस्टम का स्टॉक तेजी से घटा: CSIS की रिपोर्ट के मुताबिक, लगातार सैन्य अभियानों के कारण अमेरिका के पैट्रियट और THAAD इंटरसेप्टर मिसाइलों का भंडार तेजी से कम हुआ है। रिपोर्ट में इसे भविष्य के संभावित संघर्षों के लिए बड़ी चुनौती बताया गया है। 5. रूबियो बोले- होर्मुज स्ट्रेट का विकल्प तैयार करना होगा: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई के लिए सिर्फ होर्मुज स्ट्रेट पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। इसके लिए वैकल्पिक समुद्री मार्ग विकसित करने होंगे, हालांकि एक्सपर्ट्स इसे आसान नहीं मानते। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान तो नाकारा-निकम्मा निकला, भारतीय राजदूत ने खोल दिए धागे, बता दी असली बीमारी
    Next Article
    पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 8 पुलिसकर्मियों समेत 14 की मौत:खैबर पख्तूनख्वा में युवक ने थाने में जाकर ब्लास्ट किया, 22 लोग घायल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment