Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग, कोलकाता-दुबई फ्लाइट शुरू:स्पाइसजेट की UAE से दिल्ली-मुंबई के लिए 13 स्पेशल फ्लाइट्स; श्रीनगर लगातार पांचवे दिन बंद

    6 hours ago

    1

    0

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई है। हालांकि बीते 2 दिन में हालात आंशिक रूप से सुधरे हैं। स्पाइसजेट मिडिल ईस्ट में फंसे यात्रियों की वापसी के लिए गुरुवार को UAE से 13 स्पेशल फ्लाइट्स चलाएगी। इनमें 12 फुजैराह से और 1 दुबई से चलेंगी। फुजैराह से मुंबई के लिए सात और दिल्ली के लिए पांच स्पेशल फ्लाइट्स चलेंगी। वहीं एक फ्लाइट दुबई से मुंबई आएगी। इधर, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन हुए। 1 मार्च से आज लगातार पांचवे दिन श्रीनगर में लाल चौक पर बैरिकेडिंग है, सुरक्षाबल की तैनाती है। गलियों के बाहर तार फैंसिंग की गई है। इस बीच 4 दिन बंद पड़ी कोलकाता-दुबई की उड़ानें आज से दोबारा शुरू की गई हैं। अधिकारियों ने कहा कि फ्लाईदुबई की फ्लाइट गुरुवार सुबह एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इसमें 130 यात्री थे। बोइंग 737 मैक्स वाला यह प्लेन यहां से 55 यात्रियों को लेकर दुबई रवाना हुआ। 6 मार्च को भी फुजैराह से मुंबई के लिए एक्ट्रा फ्लाइट्स स्पाइसजेट के मुताबिक गुरुवार को दुबई से मुंबई के लिए SG 9014 और फुजैरा से मुंबई के लिए SG 9036 उड़ान चलेंगी। फुजैरा से दिल्ली के लिए SG 9006, SG 9082 और SG 9085 और फुजैरा से मुंबई के लिए SG 9087 और SG 9089 उड़ानें भी ऑपरेट की जा रही हैं। स्पाइसजेट ने 6 मार्च को भी फुजैराह से मुंबई और दिल्ली के लिए कई अतिरिक्त उड़ानें तय की हैं। 7 मार्च को फुजैराह से मुंबई के लिए एक स्पेशनल फ्लाइट ऑपरेट की जाएगी। एअर इंडिया बोला- भारतीय को वापस लाने का काम जारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने कहा- 28 फरवरी या उससे पहले बुक टिकट वाले यात्री अपनी उड़ान मुफ्त में रीशेड्यूल करा सकते हैं या टिकट कैंसिल करके पूरा रिफंड ले सकते हैं। कंपनी ने कहा कि हमारी मिडिल ईस्ट के हालातों पर नजर बनी हुई है। दुबई और जेद्दा से फ्लाइट ऑपरेट की जा रही हैं। वहां फंसे भारतीय लाने की कोशिशें जारी हैं। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… ईरानी जहाज ने श्रीलंका आने की इजाजत मांगी, नहीं मिली:श्रीलंका बोला- जहां हो वहीं रहो, मदद भेज देंगे अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। इस बीच श्रीलंका ने बताया है कि ईरान का एक जहाज उसके समुद्री इलाके में मौजूद है, लेकिन उसे बंदरगाह पर रुकने की इजाजत नहीं दी गई है। यह जानकारी श्रीलंका सरकार के एक प्रवक्ता ने दी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Israel Iran War: ईरान ने अमेरिका के इस प्लान पर फेरा पानी, इराकी कुर्दिस्तान इलाके में दागी ताबड़तोड़ मिसाइलें, भारी तबाही
    Next Article
    हिमाचल से राज्यसभा के लिए अनुराग शर्मा ने नामांकन भरा:इंदू की जगह लेंगे, ‌BJP ने नहीं उतारा प्रत्याशी, CM ने खड़गे-राहुल का आभार जताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment