Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिका का नया नियम: शरण चाहने वालों को अब बिना प्रारंभिक साक्षात्कार सीधे आव्रजन न्यायालयों में भेजा जाएगा

    3 hours from now

    1

    0

    (सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, 28 जुलाई अमेरिका ने एक नया नियम लागू किया है जिसके तहत, शरण चाहने वालों को आव्रजन अधिकारियों के प्रारंभिक साक्षात्कार के बिना सीधे आव्रजन न्यायालयों में भेजा जाएगा। यह नियम मंगलवार को तत्काल प्रभाव से लागू हो गया जिसका उद्देश्य अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) के समक्ष लंबित आवेदकों की 14 लाख अर्जियों का जल्द से जल्द निपटारा करना है। यूएससीआईएस के निदेशक जोसेफ एडलो ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा, ‘‘ अमेरिका की शरण (आश्रय) प्रणाली उन लोगों की सुरक्षा के लिए बनाई गई है जिन्हें वास्तव में उत्पीड़न का भय है।यह नया नियम यह सुनिश्चित करने में मदद करेगा कि संसाधनों का उपयोग ऐसे दावों के समयबद्ध निपटारे के लिए किया जाए, न कि उन लोगों पर जो इस प्रणाली का लाभ उठाकर इसे एक कानूनी खामी के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं।’’ यूएससीआईएस ने कहा कि फिलहाल शरण संबंधी आवेदनों पर निर्णय लेने का अधिकार यूएससीआईएस और न्याय विभाग के अधीन आव्रजन न्यायाधीशों, दोनों के पास है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    The Odyssey में हेलेन के तौर पर Lupita Nyong: Christopher Nolan ने कैसे चुपचाप हॉलीवुड के 'खूबसूरती के मिथक' को तोड़ा
    Next Article
    भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन अगले सप्ताह पहली बार करेंगे अंतरिक्ष में चहल-कदमी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment