Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर से कादीपुर के लिए शुरू हुई सीधी रोडवेज बस:शाहगंज होते हुए चलेगी बस, 100 से ज्यादा यात्रियों को होगा फायदा

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर डिपो ने शाहगंज होते हुए कादीपुर तक नई रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी है। इस नई सुविधा से रोजाना सफर करने वाले 100 से अधिक यात्रियों को राहत मिलेगी। अब उन्हें डग्गामार वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। अब तक जौनपुर से कादीपुर के लिए कोई सीधी रोडवेज बस नहीं थी। ऐसे में यात्रियों को ज्यादा किराया देकर अवैध रूप से चलने वाले डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ता था। इससे समय और पैसे दोनों की परेशानी होती थी। यात्रियों की मांग पर शुरू हुई नई सेवा लगातार मिल रही मांग को देखते हुए जौनपुर डिपो प्रशासन ने नई बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया। जौनपुर डिपो के पास फिलहाल 107 रोडवेज बसें हैं, जो लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, मऊ और आजमगढ़ समेत कई प्रमुख शहरों के लिए संचालित होती हैं। जानिए बस का समय नई बस रोजाना शाम 4 बजे जौनपुर से रवाना होगी और शाम 6:30 बजे कादीपुर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में बस सुबह 7 बजे कादीपुर से चलेगी और सुबह 10:30 बजे जौनपुर पहुंचेगी। जौनपुर डिपो की एआरएम स्नेहलता ने बताया कि जौनपुर से शाहगंज होते हुए कादीपुर तक नई रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी गई है। इससे यात्रियों को सुरक्षित, सस्ता और सुविधाजनक सफर मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला PCS अफसर को ऑफिस में घुसकर धमकी दी:बोला- मेरे पक्ष में फैसला नहीं किया, तो प्रयागराज में रहने नहीं देंगे
    Next Article
    रायबरेली में पति की मौत के मामले में पत्नी गिरफ्तार:डंडे से की थी पिटाई, पुलिस ने बरामद किया वारदात में इस्तेमाल हथियार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment