Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल गांधी विदेशी ताकतों की कठपुतली, विपक्ष के नेता पद से हटाने का प्रयास करूंगा: निशिकांत दुबे

    3 hours from now

    1

    0

    नयी दिल्ली, 27 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों के हाथों “कठपुतली” की तरह काम करने का आरोप लगाया और कहा कि वह उन्हें इस पद से हटाने के लिए संसद में एक प्रस्ताव लाने का प्रयास करेंगे। गोड्डा से सांसद दुबे ने कहा कि वह सरकार से 2004 से 2026 के बीच राहुल गांधी की विदेश यात्राओं, उनके सहयोगियों और उनके कथित “गुप्त समझौतों” की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का आग्रह भी करेंगे। संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में दुबे ने कहा, “राहुल गांधी विदेशी ताकतों के हाथों बिकी हुई एक कठपुतली हैं।वह केवल एक माध्यम हैं, जिसके जरिए विदेशी ताकतें काम करती हैं। सिर्फ इसलिए कि वह गांधी परिवार से ताल्लुक रखते हैं, उन्हें इतना कद और प्रभाव हासिल है।” भाजपा ने कई मौकों पर राहुल गांधी की विदेश यात्राओं के खर्च को लेकर सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि इन यात्राओं पर किया गया खर्च उनकी घोषित आय के अनुपात में नहीं है। दुबे ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर कोई पारदर्शिता नहीं है।उन्होंने कहा, “2004 से 2026 तक उनकी किसी भी विदेश यात्रा के बारे में किसी को जानकारी नहीं है। वह विदेश जाते हैं, लेकिन कोई नहीं जानता कि वह किससे मिलते हैं, वहां क्या करते हैं या विभिन्न आंदोलनों में भागीदारी के लिए धन जुटाने को लेकर कैसे चर्चा करते हैं।” दुबे ने आरोप लगाया कि विदेश यात्राओं के दौरान राहुल गांधी भारत की नीतियों के बारे में बोलने के बजाय देश और सरकार के खिलाफ बोलते हैं। उन्होंने कहा, “लोकसभा में विपक्ष के नेता से जुड़े नियमों के अनुसार, जब भी वह विदेश यात्रा करते हैं तो उन्हें देश और सरकार की नीतियों के बारे में बात करनी चाहिए।लेकिन राहुल गांधी ने अपनी सभी विदेश यात्राओं के दौरान भारत की नीतियों के बजाय देश, सरकार और संविधान के खिलाफ बात की है।” कांग्रेस पर देश को अस्थिर करने वाली गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए दुबे ने दावा किया कि देश को बांटने की “साजिश” में पार्टी की “सबसे बड़ी भूमिका” रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ये सभी लोग देश को बांटने की साजिश में शामिल हैं। जिस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, उन्हें वित्त पोषित करने वाले लोग, धन उपलब्ध कराने वाले लोग और जो गतिविधियां हुई हैं—इन सभी में कांग्रेस की सबसे बड़ी भूमिका रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कनाडा में भारतीय मूल की महिला को सड़क पर मारी गई गोली, हत्या के मामले में दबोचा गया संदिग्ध
    Next Article
    कर्नाटक: बेलगावी में जिला कांग्रेस कार्यालय के अंदर पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर दो गुटों में झड़प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment