Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिकी राजदूत ने जम्मू-कश्मीर में कहा-यह भारत का अहम हिस्सा:पाकिस्तान को बयान पर एतराज, यूएस डिप्लोमैट को तलब किया

    19 hours ago

    1

    0

    अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार इस जगह का दौरा कर रहा हूं। यह खूबसूरत जगह है।’ भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो ने सीएम उमर अब्दुल्ला से मुलाकात भी की। इस बीच, पाकिस्तान ने सर्जियो के बयान पर ऐतराज जताया और कहा कि सार्वजनिक बयानों में कश्मीर की स्थिति का ध्यान रखा जाए। धारा 370 हटने के बाद यह किसी अमेरिकी राजदूत का पहला दौरा है। इससे पहले 9 जनवरी 2020 में तत्कालीन अमेरिकी राजदूत केनेथ जस्टर 15 देशों के सरकारी डेलिगेशन के साथ कश्मीर गए थे। सर्जियो के बयान पर पाकिस्तान को ऐतराज पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में अमेरिकी राजनयिक को तलब कर भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के जम्मू-कश्मीर दौरे का विरोध किया। पाकिस्तान ने सर्जियो के बयान पर भा आपत्ति जताई है और इस बयान को खारिज कर दिया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दोहराया कि जम्मू-कश्मीर का समाधान संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के तहत ही होना चाहिए। पाकिस्तान ने अमेरिका से आग्रह किया है कि वह अपने सार्वजनिक बयानों में कश्मीर की इस स्थिति का ध्यान रखें। उमर से मुलाकात में ट्रैवल एडवाइजरी पर बात हुई सर्जियो ने उमर से मुलाकात के दौरान कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ की। दोनों नेताएं की बातचीत के दौरान ट्रैवल एडवाइजरी का मुद्दा उठा। इस पर सर्जियो ने कहा- अभी ट्रैवल एडवाइजरी में बदलाव को लेकर कोई बड़ा ऐलान नहीं कर सकता। केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री और स्थानीय प्रशासन ने इलाके को सुरक्षित बनाने के लिए कदम उठाए हैं। इसके मद्देनजर अमेरिका द्वारा जारी ट्रैवल एडवाइजरी की समीक्षा की जाएगी और इस पर विचार होगा कि क्या चेतावनी के स्तर को घटाया जा सकता है।' उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘हमारी बैठक बहुत अच्छी रही। विशेष रूप से इस बात पर ध्यान केंद्रित किया गया कि अमेरिका जम्मू और कश्मीर के मामले में क्या कर सकता है। कुछ पुराने मुद्दे हैं जिन्हें हम समय के साथ सुलझाने का प्रयास करेंगे।’ ट्रेवल एडवाइजरी का मुद्दा अहम क्यों? भारत में लेवल-2, कई इलाकों में लेवल-4 चेतावनी अमेरिकी विदेश मंत्रालय अलग-अलग देशों के लिए अपने नागरिकों को ट्रैवल एडवाइजरी जारी करता है। भारत को लेकर अमेरिका ने लेवल-2 एडवाइजरी है, लेकिन जम्मू-कश्मीर और मणिपुर समेत कुछ इलाकों के लिए लेवल-4 की एडवाइजरी जारी की हुई है। भारत के किन इलाकों में लेवल 4 एडवाइजरी ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें: सूरत में रेस्टोरेंट के खाने से बच्ची की मौत:परिवार के 4 लोग अस्पताल में भर्ती; 15 अगस्त को होटल से काजू-पनीर मंगाया था सूरत। गुजरात के सूरत में रेस्टोरेंट का खाना खाने के बाद 5 साल की बच्ची आर्या की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्यों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें आर्या के पिता अशोकभाई, मां और दो बहनें शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस वंदे मातरम के दो ही पैरा गाएगी:1937 के फैसले का पालन करेगी, वेणुगोपाल बोले- भाजपा के लिए ये भावनात्मक नहीं, राजनीति मुद्दा
    Next Article
    सरकार जेन-Z से करेगी बात, वन डे-वन यूनिवर्सिटी प्लान:विश्वविद्यालयों में जाएंगे मंत्री, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद नए शिक्षा मंत्री को जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment