Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की मां की हत्या:मेरठ से बरेली दर्शन कराने के बहाने लेकर गई, कार में चाकू से गला रेतकर उत्तराखंड में फेंकी लाश

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के नटेशपुरम में रहने वाली कविता पत्नी अरविंद उम्र 40 साल की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या कविता की सौतेली बेटी उन्नति ने अपने प्रेमी आकाश के साथ मिलकर की है। दोनों ने कार में वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद मां की लाश को ले जाकर मेरठ से 100 किमी दूर उत्तराखंड में नहर में फेंक दिया। मंगलवार 18 अगस्त को कविता की लाश रुढ़की, मंगलौर में नहर के पास मिली। उत्तराखंड पुलिस ने 19 अगस्त बुधवार रात हत्या का खुलासा किया। वहीं पुलिस ने अारोपी बेटी उन्नति उसके प्रेमी आकाश निवासी दुल्हेड़ा मेरठ को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। पूरी वारदात उत्तराखंड में हुई है इसलिए वहीं की पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही भी की है। बेटी के अफेयर से नाराज थी मां रुढ़की से एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि अरविंद, कविता मूलरूप से अोली माजरा, बुढ़ाना मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। अरविंद मेरठ में जॉब करता है। कुछ समय से परिवार मेरठ में रह रहा था। 200 सीसीटीवी फुटेज खंगालने और तफ्तीश के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी बेटी, प्रेमी को अरेस्ट कर लिया। वो कार भी बरामद की है जिसमे ंदोनों ने कविता की हत्या की थी। पूछताछ में दोनों ने घटना कारित करना बताया है। पूछताछ में पता चला कि सौतेली मां कविता बेटी उन्नति को उसके प्रेमी आकाश से मिलने से रोकती थी। उसने दोनों की शादी कराने से इंकार कर दिया था। दोनों का मिलना जुलना भी उसे पसंद नहीं था। इसलिए उन्नति ने मां की हत्या का प्लान बनाकर प्रेमी के साथ वारदात को अंजाम दिया। स्कूल से साथ पढ़ते हैं आशीष, उन्नति पूछताछ में सामने आया कि बेटी उन्नति और मेरठ निवासी उसका प्रेमी आशीष दोनों 11वीं क्लास से स्कूल में साथ पढ़ते आ रहे हैं। तभी से दोनों की दोस्ती है। अब दोनों लोग दिल्ली के नर्सिंग कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। लगभग एक महीना पहले आकाश अपना रिश्ता लेकर उन्नति के घर गया था। तब कविता ने इस रिश्ते से इंकार कर दिया। क्योंकि दोनों की बिरादरी अलग है। उसे दोनों का अफेयर भी पसंद नहीं था। बस इसी बात से दोनों कविता से नाराज थे। 20 दिन पहले किया प्लान शादी की बात से इंकार करने पर आकाश, उन्नति समझ गए कि कविता उन्हें कभी एक नहीं होने देगी। इसे रास्ते से हटाना जरूरी है। इसलिए दोनों ने मिलकर उसकी हत्या का प्लान बनाया। लगभग 15 दिन पहले उन्नति मेरठ घर आई। 10 दिन पहले आकाश भी मेरठ आ गया। दोनों फोन पर बात करते रहे। 17 अगस्त को आकाश, उन्नति कविता को बरेली मनोनानाथ मंदिर में दर्शन कराने के बहाने सुबह-सुबह घर से लेकर गए। जब शाम तक भी कविता वापस नहीं लौटी तो पति अरविंद ने उसे कॉल किया। उसका फोन बंद था। अरविंद ने बेटी उन्नति को कॉल किया। तो उसने बताया कि मां हमारे साथ है हम उनको मंदिर लेकर जा रहे हैं। पीछे बैठी बेटी ने गला रेतकर मार डाला बरेली जाने के बहाने दोनों ने कविता को कार में बैठाया। आकाश एक दिन पहले ही दिल्ली से अपने दोस्त की कार लेकर मेरठ आया था। इसी कार में तीनों लोग मेरठ से बरेली के लिए निकले। आकाश कार ड्राइव कर रहा था। जबकि कविता, उन्नति पीछे की सीट पर बैठे थे। कंकरखेड़ा-मेरठ से आगे निकलते ही कविता को नींद की हल्की झपकी आ गई। तब पीछे बैठी उन्नति ने धारदार चाकू से मां कविता का गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शॉपिंग मॉल से खरीदे नए कपड़े हत्या के बाद आकाश कार को रुढ़की, मंगलौर नहर के पास लेकर गया। जहां उसने चाकू से कविता के ऊपर दोबारा वार किए। उसकी लाश को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया। लेकिन लाश नहर में जाने के बजाय बोरा झाड़ियों में अटक गया। लाश ठिकाने लगाकर दोनों लोग हरिद्वार में शॉपिंग मॉल में गए। जहां उन्नति, आशीष ने अपने नए कपड़े खरीदे और खून से सने अपने कपड़ों को चेंज किया। खून से सने कपड़े रास्ते में फेंक दिए। इसके बाद दोनों हाईवे के पास कार में बैठकर समय गुजरने का इंतजार करते रहे। 18 अगस्त की सुबह मिली थी लाश जब 17 अगस्त को रातभर कविता घर नहीं लौटी उससे बात नहीं हो सकी तो पति अरविंद को बेटी, उसके प्रेमी पर शक हुआ। उसने थाने में जाकर पत्नी के बारे में पूछताछ की। वहीं 18 अगस्त की सुबह आते-जाते राहगीरों ने मंगलौर में नहर के पास लाश जैसी बदबू को महसूस किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली तो वहां नहर किनारे बोरे में महिला की लाश निकली। पुलिस ने अज्ञात लाश के फोटो जारी करते हुए यूपी बॉर्डर तक के थानों में भेजे। जहां से गुमशुदगी पता कराई। तब यूपी पुलिस ने फोटो से लाश की शिनाख्त करते हुए बताया कि ये कंकरखेड़ा की कविता है। पुलिस ने परिवार को दी जानकारी पुलिस ने अरविंद को इसकी जानकारी दी। अरविंद रुढ़की जाकर लाश की शिनाख्त करके आया। इस बीच तक बेटी उसका प्रेमी सामने नहीं आए तो अरविंद ने दोनों के खिलाफ मंगलौर में तहरीर भी दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हाईवे के पास से अरेस्ट किया, चाकू और कार भी बरामद कर ली। दोनों ने हत्या की पूरी बात बताई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दिया परिजन शव को लेकर मुजफ्फरनगर अपने पैतृक गांव चले गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पनकी में फैक्ट्री में श्रमिक की मौत:कानपुर में पांच दिन बाद मालिक-सुपरवाइजर पर लापरवाही का केस दर्ज
    Next Article
    प्रयागराज के इलाके 4 दिन से जलमग्न:सपा नेता बोले- महाकुंभ बजट की बंदरबांट से डूबा शहर, नालों की सफाई में 15 करोड़ का गबन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment