Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पनकी में फैक्ट्री में श्रमिक की मौत:कानपुर में पांच दिन बाद मालिक-सुपरवाइजर पर लापरवाही का केस दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के पनकी के इस्पात नगर स्थित विकास स्टील फैक्ट्री में 14 अगस्त को स्टील रोल की चपेट में आने से हुई श्रमिक की मौत के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद फैक्ट्री मालिक और सुपरवाइजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। श्रमिक के भाई की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है। परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही का आरोप लगाया है। काम के दौरान स्टील रोल की चपेट में आया श्रमिक बर्रा विश्व बैंक कॉलोनी निवासी अमित कुमार तिवारी ने पनकी थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके भाई संदीप कुमार तिवारी (40) इस्पात नगर के एफ-12 स्थित विकास स्टील फैक्ट्री में काम करते थे। 14 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे वह घर से फैक्ट्री के लिए निकले थे। दोपहर करीब 2 बजे परिजनों को फोन पर उनके घायल होने की सूचना मिली और बताया गया कि उन्हें नारायना अस्पताल, पनकी पड़ाव में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंचने पर मिला शव सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। अमित के मुताबिक, काफी तलाश करने के बाद संदीप का शव एक बेड पर मिला। उनका आरोप है कि उस समय फैक्ट्री मालिक विकास जैन और सुपरवाइजर शरद तिवारी अस्पताल में मौजूद नहीं थे। इससे परिजनों ने घटना की परिस्थितियों पर सवाल उठाए। अमित ने बताया कि फैक्ट्री में काम करने वाले कुछ मजदूरों से उन्हें जानकारी मिली कि पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण स्टील रोल संदीप के ऊपर गिर गया था। हादसे में उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना की जानकारी छिपाने के लिए संदीप के शव को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने फैक्ट्री मालिक विकास जैन और सुपरवाइजर शरद तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। CCTV फुटेज और कर्मचारियों के बयान जांचेगी पुलिस एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी और घटना के समय मौजूद कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। साथ ही फैक्ट्री में श्रमिकों के लिए उपलब्ध सुरक्षा इंतजामों की भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में फिर पीएसी तैनात कर भैंसें उठवा रहे:3 थानों की फोर्स भी लगी, एक दिन पहले 200+ भैंस ले गया था नगर निगम
    Next Article
    बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की मां की हत्या:मेरठ से बरेली दर्शन कराने के बहाने लेकर गई, कार में चाकू से गला रेतकर उत्तराखंड में फेंकी लाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment