Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bhupendra Patel ने अमेरिका में गुजरात की नयी Tourism Policy में निवेश की अपील की

    1 hour from now

    1

    0

    सागर कुलकर्णी वाशिंगटन, 19 अगस्त गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार एक नयी पर्यटन नीति ला रही है। उन्होंने साथ ही कारोबारी समूहों से राज्य में निवेश करने की अपील की। पटेल ने यहां विश्व उमिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।उन्होंने कहा, ‘‘सरकार एक नयी पर्यटन नीति ला रही है। मैं राज्य में होटल और उससे जुड़े आधारभूत संरचना के विकास में निवेश करने के लिए आपको आमंत्रित करता हूं।’’ मुख्यमंत्री आगामी ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के दौरान राज्य में निवेश आकर्षित करने की कोशिशों के तहत विश्व बैंक और भारतीय मूल के कारोबारियों के साथ बैठकें कीं। पटेल के सैन फ्रांसिस्को से यहां पहुंचने पर विश्व उमिया फाउंडेशन के नेतृत्व में गुजराती समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया।सैन फ्रांसिस्को में उन्होंने सेमीकंडक्टर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डेटा और जैव प्रौद्योगिकी के लिए राज्य को एक वैश्विक केंद्र बनाने की योजनाओं को रेखांकित किया था। पटेल अमेरिका और कनाडा की यात्रा पर हैं। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य दुनिया भर के उद्योगपतियों, निवेशकों और प्रौद्योगिकी दिग्गजों को आने वाले ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027’ में शामिल होने और गुजरात में निवेश करने के लिए आमंत्रित करना है।मुख्यमंत्री विश्व बैंक में एक संवाद सत्र में शामिल हुए, जहां उन्होंने गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) के बारे में एक प्रस्तुति दी। पटेल ने अमेरिका में अपनी मुलाकातों के दौरान गुजरात को भारत के विकास के इंजन के तौर पर पेश किया है और ‘विकसित गुजरात-2047’ के जरिए 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने में अगुवाई करने के अपने संकल्प को रेखांकित किया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, गुजरात सेमीकंडक्टर, एआई, डेटा सेंटर और जैव प्रौद्योगिकी जैसे नए युग के क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा और उन्हें भरोसा है कि ‘वाइब्रेंट गुजरात समिट 2027’ इन लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए एक मजबूत मंच साबित होगा।पिछला वाइब्रेंट गुजरात समिट जनवरी 2024 में हुआ था, जबकि हर दो साल में होने वाले इस कार्यक्रम का 11वां संस्करण 2027 में आयोजित किया जाना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Vinay Mohan Kwatra ने US अधिकारियों से द्विपक्षीय साझेदारी पर चर्चा की
    Next Article
    Gaza में Israel के हमलों से 10 की मौत हुई, Jared Kushner की अपील निष्फल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment