Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिकी रक्षा मंत्री Pete Hegseth ने नई Drone Command बनाने का फैसला किया

    3 hours ago

    1

    0

    क्वांटिको, एक अक्टूबर (एपी) अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बुधवार को अपने वार्षिक ‘‘स्टेट ऑफ द फोर्स’’ संबोधन में अमेरिकी सेना में कुछ बड़े बदलावों की घोषणा की। इनमें एक नया ड्रोन कमांड बनाना और देश के 20 प्रतिशत जनरल और एडमिरल की संख्या कम करना शामिल है। हेगसेथ ने कहा कि पेंटागन युद्ध के भविष्य पर अध्ययन करने के लिए एक पहल भी शुरू करेगा जिसका नेतृत्व ‘स्पेसएक्स’ के सीईओ एलन मस्क और प्रतिनिधि सभा के पूर्व अध्यक्ष न्यूट गिंगरिच करेंगे।उन्होंने कहा कि रक्षा विभाग ‘धार्मिक मामलों का कार्यालय’ बनाएगा और 40 वर्षों में पहली बार एक नया सैन्य अड्डा बनाने की योजना बना रहा है। हेगसेथ ने वर्जीनिया में मरीन कोर बेस क्वांटिको में कनिष्ठ अधिकारियों और अधीनस्थ सैन्यकर्मियों के नेतृत्व के समक्ष ये घोषणाएं कीं। यह लगातार दूसरा साल है जब हेगसेथ ने अपने संबोधन में इस तरह की घोषणाएं की हैं।हालांकि इस बार अमेरिकी सेना ईरान के साथ सात महीने से युद्ध में है जिसका कोई स्पष्ट अंत नहीं दिख रहा है, उसने वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो को पकड़ लिया है और लैटिन अमेरिका में कथित मादक पदार्थ तस्करी में शामिल नौकाओं पर हमले में 200 से अधिक लोगों को मार गिराया है, साथ ही दुनिया भर में अन्य कार्रवाई भी की हैं। ‘‘स्टेट ऑफ द फोर्स’’ संबोधन पेंटागन का नेतृत्व करने वालों के बीच कोई आम बात नहीं है। हालांकि हेगसेथ से पहले के नेता नियमित रूप से सैनिकों और शीर्ष अधिकारियों को संबोधित करते रहे हैं लेकिन वह पारंपरिक रूप से छोटे या निजी कार्यक्रमों में होता था।पेंटागन प्रमुख ने एक बार फिर दोहराया कि उन्होंने अमेरिकी सेना में बड़े बदलाव किए हैं। हेगसेथ ने ड्रोन-केंद्रित वॉरफेयर कमांड की घोषणा की। उन्होंने माना कि ‘‘युद्ध की गति, उसे समर्थन देने की प्रक्रिया की तुलना में तेजी से बदल रही है।’’ ईरान अक्सर सस्ते ड्रोन का इस्तेमाल करता है; इन्हीं में से कुछ ड्रोन ने सात महीने लंबे युद्ध के दौरान अमेरिकी सैनिकों की जान ली है।हेगसेथ ने रूसी सेना से लड़ने के लिए यूक्रेन द्वारा ड्रोन के बेहतरीन इस्तेमाल का जिक्र किया और कहा कि यह एक ऐसी चीज है जिसे अमेरिकी सेना ने खुद अनुभव से सीखा है। हेगसेथ ने कहा, ‘‘यूक्रेन से मिली सीख यह नहीं है कि कोई एक प्रकार का ड्रोन युद्ध जीतता है, बल्कि इससे यह पता चलता है कि हमें ऐसी प्रणाली विकसित करने की जरूरत है जो खास मकसद के लिए बनाई गई हो और उसकी परिस्थितियों के अनुसार ढलने की क्षमता अधिक हो।’’ हालांकि, यूरोप में तैनात और ड्रोन युद्ध कौशल में माहिर अमेरिकी सेना की एक इकाई को हाल में अपने प्रयास रोकने और वापस पारंपरिक पैदल सेना बटालियन के रूप में काम करने का आदेश दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Lahore के ऐतिहासिक नेहरू पार्क का कायाकल्प शुरू, 1929 में यहीं पारित हुआ था पूर्ण स्वराज
    Next Article
    शाहजहांपुर में 2 साधुओं का मर्डर! शिव मंदिर में जलाई जा रही थीं लाशें, धुआं उठता देख दौड़े गांव वाले

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment